UPS Full Form In Hindi – UPS की फुलफॉर्म जाने हिंदी में।

UPS Full Form In Hindi: वर्तमान समय में लोगों को सुविधाएं पहुंचाने के लिए अलग-अलग तरह के उपकरणों का आविष्कार किया गया है, जो कि वाकई में लोगों के लिए काफी ज्यादा सुविधाजनक साबित हो रहा है। वर्तमान समय में अधिकतर लोगों के पास लैपटॉप या कंप्यूटर तो होता ही है, और जिनके पास लैपटॉप है उनके पास UPS device भी होता ही है।

आज के समय में अधिकतर लोगों को इसके बारे में पता होता है। परंतु ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जिन्हें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं होता है। यदि आप भी UPS डिवाइस के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल के अंत तक जरूर बने रहे। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के जरिए UPS Full Form In Hindi (UPS की फुलफॉर्म क्या होती है?) के बारे में बताएंगे। तो आइए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।

Also read : MSC Full Form in Hindi – जानिए एम एस सी क्या होता है

UPS Full Form In Hindi

UPS का फुल फॉर्म Uninterruptible power supply (अनइंटरप्टिबल पावर सप्लाई) होता है। जिसे हिंदी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति यंत्र कहां जाता है। यह आज के समय में टेक्नोलॉजी का एक बहुत ही अच्छा आविष्कार है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कंप्यूटर या लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को पावर बैकअप प्रदान करने के लिए किया जाता है।

UPS क्या है?

UPS एक तरह का डिवाइस होता है, जो कि बिजली बंद हो जाने पर कंप्यूटर या लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को कुछ समय के लिए बैटरी बैकअप की सुविधा प्रदान करता है। UPS एक ऐसा डिवाइस होता है जिसके अंतर्गत बिजली के कुछ मात्रा को स्टोर कर के रखा जाता है। और बिजली कट जाने पर या बिजली की आपूर्ति ना होने पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कुछ समय के लिए पावर सप्लाई देता है।

आज के समय में ऐसे बहुत सारे डिवाइसेज है, जो कि बिजली के माध्यम से कार्य करते हैं, बिजली न होने पर उन डिवाइसों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए UPS डिवाइस का निर्माण किया गया।

यह भी पढ़ें : MMS full form in Hindi|MMS का फुल फॉर्म

UPS कैसे काम करता है?

UPS के काम करने का तरीका काफी सरल होता है। सबसे पहले UPS device को मेन पावर सप्लाई के साथ जोड़ा जाता है, और फिर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ जोड़ा जाता है। और फिर जब भी आप अपने डिवाइस का इस्तेमाल तो मेन पावर सप्लाई यूपीएस के जरिए आपके डिवाइस तक पहुंचेगी। और जब लाइट चली जाएगी या पावर सप्लाई बंद हो जाएगा तब UPS इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को पावर सप्लाई देने का काम करेगा। UPS इसी तरह से अपने काम को दोहराता रहता है। जब भी लाइट चली जाती है UPS ऑन हो जाता है, और जब लाइट वापस आ जाती है तो UPS अपने आप बंद हो जाता है।

UPS के प्रकार

UPS एक बहुत ही useful डिवाइस है, इसके कुछ प्रकार भी देखने को मिलते हैं, जो कि निम्नलिखित है-

1.Offline UPS

ऑफ़लाइन यूपीएस, UPS का एक प्रकार होता है जो कि बिजली को सीधे लोड देने का काम करता है, और बिजली या लो बैटरी होने की स्थिति पर बैटरी का उपयोग करके बैकअप की सुविधा देता है। ऑफलाइन यूपीएस का transfer time या switching time 5 मिली सेकंड का होता है।

2.Online UPS

ऑनलाइन यूपीएस भी यूपीएस का एक प्रकार होता है, जोकि आमतौर पर इनवर्टर और रेक्टिफायर की मदद से बिजली की कमी को दूर करने में मदद करता है। ऑनलाइन यूपीएस में बहुत सारा हीट प्रोड्यूस होता है।

ऑनलाइन यूपीएस मुख्य रूप से लोड और बैटरी पावर को एक साथ रखता है ताकि मेन पावर सप्लाई के चले जाने के बाद भी बैटरी से बिजली बनी रहे। और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। ऑनलाइन यूपीएस का transfer time या switching time 0 मिली सेकंड का होता है। यही कारण है कि ऑनलाइन यूपीएस की कीमत ऑफलाइन यूपीएस के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होता है।

Also read : OMR full form in Hindi ओएमआर कैसे काम करता है

UPS का उपयोग:-

वर्तमान समय में UPS एक बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस के रूप में जाना जाता है, क्योंकि आज के समय में अधिकतर कामों को करने के लिए कंप्यूटर और लैपटॉप जैसे कई सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों का इस्तेमाल किया जाता है। और कभी भी पावर सप्लाई कट होने की स्थिति में इसका उपयोग करना काफी ज्यादा अच्छा और सुविधाजनक माना जाता है। इसी कारण आज के समय में यूपीएस का अलग-अलग क्षेत्रों में उपयोग देखने को मिलता है, जिसके कुछ उपयोग निम्नलिखित है-

  1. Personal device में- यूपीएस का सबसे पहला इस्तेमाल अपनी व्यक्तिगत कामों को करने के लिए किया जाता है, आमतौर पर आज के समय में लगभग हर एक व्यक्ति के पास कंप्यूटर, लैपटॉप, टीवी जैसे कई सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मौजूद होता ही है, और जिन भी व्यक्ति के पास ऐसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है वे यूपीएस का उपयोग जरूर करते हैं।
  2. Industries में- यूपीएस का दूसरा उपयोग कई सारे अलग-अलग इंडस्ट्रीज में देखने को मिलता है। आज के समय में इंडस्ट्रीज में यूपीएस का इस्तेमाल करना एक आम बात बन गया है। क्योंकि इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली कट जाने के कारण बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना होती है, इसीलिए इसका इस्तेमाल इंडस्ट्रियल एरिया में भी काफी ज्यादा किया जाता है।
  3. Medical devices में- यूपीएस का तीसरा उपयोग चिकित्सा क्षेत्र में देखने को मिलता है, जहां पर इस्तेमाल अलग-अलग डिवाइसेज और इक्विपमेंट्स जैसे कि वेंटिलेटर, आदि में किया जाता है।
  4. Telecommunications में- UPS का चौथा उपयोग टेलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र में काफी ज्यादा देखने को मिलता है। टेलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र में अलग-अलग कामों के लिए यूपीएस डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता है, और खास तौर पर इंटरनेट सर्वर चलाने के लिए भी यूपीएस का उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें : CID Ki Full Form Kya Hai सीआईडी का फुल फॉर्म क्या होता है

निष्कर्ष

आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के जरिए UPS Full Form In Hindi (UPS की फुलफॉर्म क्या होती है?) के बारे में बताया है। आशा करते हैं कि आप सभी को हमारे इस आर्टिकल के जरिए UPS Full Form In Hindi (UPS की फुलफॉर्म क्या होती है?) के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment