Gujrat Ki Rajdhani गुजरात की राजधानी क्या है

इस लेख में आप जानेंगे गुजरात की राजधानी (Gujrat Ki Rajdhani ) के बारे में वो सभी रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां जिससे आपका ज्ञान कई गुना बढ़ जायेगा। आइये इस विषय पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं और जानते हैं की गुजरात की राजधानी में क्या ख़ास है।

गुजरात राज्य की स्थापना 1 मई 1968 को हुई थी। गुजरात की सीमाएं भारत के मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और राजस्थान राज्यों से लगती है और साथी साथ भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी गुजरात की सीमाएं लगती है। दोस्तों गुजरात भारत का सबसे ज्यादा विकसित और उद्योग को बढ़ावा देने वाला राज्य है। यहां पर देश के प्रमुख कंपनियों की तमाम फैक्ट्रियां हैं। गुजरात भारत की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गुजरात महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से जुड़ा हुआ राज्य हैं इसलिए गुजरात का महत्व और भी कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा गुजरात में बंदरगाह होने की वजह से यह अंतरराष्ट्रीय कारोबार का केंद्र भी है। इन सब कारणों से गुजरात बेहद ही विकसित राज्य है और यहां पर पैसे कमाने के और रोजी रोजगार के तमाम संसाधन उपलब्ध है।

गुजरात राज्य हस्तशिल्प टेक्सटाइल के लिए बेहद ही मशहूर है। गुजरात के विभिन्न शहरों में कढ़ाई का काम होता है और यह काम सदियों से होता आ रहा है। आपने भी हमेशा सूरत की साड़ियां, गुजरात की साड़ियां ऐसे शब्द सुने होंगे। गुजरात के व्यापारी कपड़ों के व्यापार में सदियों से लगे हुए हैं इसलिए यहां के वस्त्र और यहां की हस्तशिल्प टेक्सटाइल बेहद मशहूर है और पूरी दुनिया में अपने बेहतर डिजाइन के लिए विख्यात है’ यहां से भारत और विदेशों में बेहतरीन टेक्सटाइल और डिजाइनर वेयर की सप्लाई की जाती है।

गुजरात राज्य का क्षेत्रफल और जनसंख्या

गुजरात राज्य का क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किलोमीटर है और गुजरात में 33 जिले हैं। गुजरात की भाषा गुजराती है और गुजरात की जनसंख्या 65 लाख है।

Gujrat Ki Rajdhani गुजरात की राजधानी

गुजरात की राजधानी ( Capital of Gujrat ) गांधीनगर है पहले गुजरात की राजधानी अहमदाबाद हुआ करती थी लेकिन 1966 में गांधीनगर को गुजरात की राजधानी बनाया गया। यह शहर बहुत ही विकसित शहर है और यह शहर साबरमती नदी के तट पर बसा हुआ है। गांधीनगर Gujrat Ki Rajdhani होने की वजह से यहां पर तमाम मंत्रियों के क्वार्टर से साथ ही साथ यहां सचिवालय भी है। Gujrat Ki Rajdhani गांधीनगर को अंग्रेजी में ग्रीन सिटी और हिंदी में हरित नगर के नाम से पुकारा जाता है।

गुजरात के पर्यटन स्थलों में अक्षरधाम मंदिर बेहद लोकप्रिय हैं। इस मंदिर का निर्माण 30 अक्टूबर 1992 को किया गया था। अक्षरधाम मंदिर ना सिर्फ गांधीनगर का बल्कि यह भारत के बड़े मंदिरों में से एक है। यह मंदिर स्वामीनारायण भगवान का मंदिर है जिसकी वास्तुकला और शिल्प कला बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर भगवान स्वामीनारायण की 10 मंजिल लंबी मूर्ति बनाई गई है जिसे देखने के बाद आप भाव विभोर हो जाते हैं। 23 एकड़ में फैले अक्षरधाम मंदिर की बनावट और खूबसूरती पूरी दुनिया में विख्यात है और दूर-दूर से पर्यटक इस मंदिर को देखने के लिए आते हैं।

गांधीनगर के लिए परिवहन व्यवस्था

Gujrat Ki Rajdhani गांधीनगर जाने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। गांधीनगर दिल्ली मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग 8 से जुड़ा है। अगर आप हवाई यात्रा करके गांधीनगर जाना चाहते हैं तो आपको अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर जाना होगा जो कि इस शहर से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से आप भारत के प्रमुख शहरों और विदेशों के लिए अंतरराष्ट्रीय पुराने भर सकते हैं।

अगर आप रेल मार्ग से गांधीनगर जाना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे करीबी स्टेशन अहमदाबाद जंक्शन रहेगा। यहां पर पूरे भारतवर्ष से ट्रेनें जाती हैं और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से गांधीनगर आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप गुजरात के आसपास के राज्यों में रहते हैं तो आप सड़क मार्ग से जैसे कि सार्वजनिक बस या फिर कैब टैक्सी या फिर किसी भी निजी वाहन से यात्रा कर सकते हैं। राज्य भारत के गांधीनगर भारत के सभी शहरों से सड़क मार्ग से कनेक्टेड है इसलिए यहां की यात्रा करना आसान है और आप इस आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आपके ज्ञान में बढ़ोतरी हुई होगी और अब आप Gujrat Ki Rajdhani गांधीनगर के बारे में वह सारे तथ्य जान गए होंगे जो हर भारतीय को पता होने चाहिए. अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं। साथ ही साथ हमारे सभी आर्टिकल नियमित रूप से पढ़ने के लिए और ईमेल के द्वारा प्राप्त करने के लिए हमारा ईमेल सब्सक्रिप्शन फॉर्म भर के हमें ईमेल के द्वारा सब्सक्राइब कर ले।

इससे हमारे द्वारा दी गई कोई भी जानकारी आप मिस नहीं करेंगे। आप हमें सोशल मीडिया साइट facebook और famenest पर भी फॉलो कर सकते हैं। आपने इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ा इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment