महाराष्ट्र की राजधानी क्या है Maharashtra ki Rajdhani

इस लेख में आप जानेंगे महाराष्ट्र की राजधानी ( Maharashtra Ki Rajdhani ) के बारे में वो सभी जानकारियां जिन्हे जानना आपके लिए बहुत ही ज़रूरी है।

महाराष्ट्र की राजधानी Capital Of Maharashtra

महाराष्ट्र की राजधानी (Capital Of Maharashtra) मुंबई (Mumbai) है। पहले इसका नाम बॉम्बे था, फिर बाद में चलके बम्बई हुआ और अभी वर्तमान में इसका नाम मुंबई ही है। मुंबई (Mumbai) को भारत का सबसे बड़ा महानगर कहा जाता है। इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी बोला जाता है। मुंबई (Mumbai) की वर्तमान जनसँख्या 20,668,000 है। इस हिसाब से मुंबई को भारत का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला शहर मन जाता है।

मुंबई (Mumbai) शहर भारत के पश्चिमी तट पर बसा हुआ है। पूरे भारत देश के जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद में मुंबई का 5% ka योगदान है। इस हिसाब से मुंबई शहर आर्थिक एवं वाणिज्यिक के क्षेत्र में बहुत ही महत्व रखता है। मुंबई (Mumbai) को सपनो का शहर भी कहा जाता है क्युकी पुरे भारत में से दूर दूर से लोग यहाँ बड़े बड़े सपनो को लेकर आते है।

दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म उद्योग (Film industry) मुंबई में ही बसा हुआ है। इसे दुनियाभर में बॉलीवुड (Bollywood) के नाम से जाना जाता है। क्या आपको मालूम है की मुंबई को भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है और ऐसा इसलिए कहा जाता है की क्युकी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका जैसे पश्चिमी देशो से जल मार्ग या वायु मार्ग से आने जाने वाले जहाज़ मुंबई से होकर ही जाते है।

मुंबई शहर की चकाचौंध सबको अपनी ओर आकर्षित करती है ओर हर व्यक्ति यहाँ बड़े बड़े सपने लेकर आते रहते है। इसलिए इस शहर को मायानगरी के नाम से भी जाना जाता है।

Maharashtra Ki Rajdhani मुंबई का क्षेत्रफल तथा जनसँख्या

क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो मुंबई शहर 603.4 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी समुद्र तल से उचाई 14 मीटर है तथा मुंबई शहर की जनसंख्या की बात की जाए तो सन 2011 की जनगड़ना के हिसाब से पूरे महानगर की जनसंख्या 18414288 के करीब थी। अभी वर्तमान में मुंबई की पूरी जनसंख्या 20,668,000 है।

इस शहर की साक्षरता दर की बात करे तो सन 2001 की जनगड़ना अनुसार BMC के अधीन ग्रेटर मुंबई की साक्षरता दर 77.45% थी। अगर लिंग अनुपात की बात की जाए तो मुंबई में 1000 पुरुष के प्रति 774 महिलाये है जो कि औसत राष्ट्रीय लिंग (National gender) अनुपात से थोड़ा कम है।

मुंबई का भूगोल एवं जलवायु

मुंबई (Mumbai) शहर भारत के पश्चिमी तट पर कोंकण तटीय क्षेत्र में उल्हास नदी (Ulhas River) के मुहाने पर बसा हुआ है। मुंबई की औसत उचाई समुद्र तल से लगभग 10 मीटर से 15 मीटर के बिच है। मुंबई शहर का कुल क्षेत्रफल 603 वर्ग किलोमीटर है। मुंबई शहर में प्रमुख रूप से 6 या 7 झील है जिनके नाम तुलसी, विहार झील, तंस, पोवइ, वैतर्णा और अपर वैतर्णा है।

तुलसी एवं विहार झील बोरिवली राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित है। ये सब झीले मुंबई नगर की जल आपूर्ति को पूरा करती है। जबकि पोवई झील केवल औद्योगिक जलापुर्ति के काम आती है। अरब सागर के समीप होने के कारण मुंबई की अधिकांश क्षेत्रों में रेतीले बालू ही मिलते है जबकि उपनगरीय क्षेत्रों में इसकी मिटटी अधिकतर अल्युवियल और ढेलेदार होती hai.

Maharashtra Ki Rajdhani मुंबई अरब सागर के निकट उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है जिसकी वजह से यहाँ मुख्या रूप से दो ऋतुवे होती है, पहला शुष्क ऋतु तथा दूसरा आर्द्र ऋतु । आर्द्र ऋतु मार्च और अक्टूबर के मध्य आता है जबकि शुष्क ऋतु नवंबर से फ़रवरी के मध्य तक रहता है। यहाँ का तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है।

सम्बंधित लेख : जानिए केरल की राजधानी और उससे जुडी हुई कुछ ख़ास बातें।

हमें उम्मीद है की इस लेख में महाराष्ट्र की राजधानी ( Maharashtra Ki Rajdhani ) के बारे में हमारे द्वारा बताई गयी बातें आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होंगी। नयी जानकारियों के लिए हमें सब्सक्राइब करना ना भूलें। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके हमारा यूट्यूब चैनल और टेलीग्राम चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

SUBSCRIBE AJANABHA YOUTUBE CHANNEL
JOIN AJANABHA TELEGRAM GROUP

Sharing Is Caring:

Leave a Comment