Bihar Ki Rajdhani Kya Hai बिहार की राजधानी कहां है

नमस्कार आज के हिसाब से कल में आप जानेंगे कि बिहार की राजधानी क्या है ( Bihar Ki Rajdhani Kya Hai )और साथ ही साथ बिहार की राजधानी में देखने के लिए खास क्या है तो चलिए शुरू करते हैं आज का ही आर्टिकल और इस विषय पर पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं। बिहार भारतवर्ष का एक राज्य है यह राज्य उत्तर भारत में आता है और इस राज्य में कुल 38 जिले हैं अगर जनसंख्या के आधार पर देखा जाए तो बिहार भारत के सभी राज्यों में तीसरे स्थान पर आता है।

Bihar Ki Rajdhani Kya Hai

बिहार की राजधानी पटना है जो गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसा हुआ है। पटना शहर गंगा नदी के अलावा सोन, गंडक और पुनपुन नदियों से भी गिरा हुआ है। अगर जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो पूर्वी भारत में कोलकाता के बाद पटना दूसरा सबसे बड़ा शहर है। पटना शहर बिहार की राजधानी होने की वजह से काफी मायने रखता है। 2011 में की गई जनगणना के अनुसार पटना शहर भारत का 19 वा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है और इस शहर में कुल 75 वार्ड हैं।

आइए अब पटना शहर के इतिहास के ऊपर एक नजर डालते हैं। पटना शहर का प्राचीन नाम था पाटलिपुत्र जो किसी वक्त में हिंदुस्तान की राजधानी हुआ करता था। यह शहर बहुत ही प्राचीन है और इसे 490 BC में मगध साम्राज्य के सम्राट अजातशत्रु ने बसाया था। पटना शहर का नाम प्राचीन काल में कुसुमपुर और मुग़लकाल अजीमाबाद था जिसे बाद में बदलकर पटना कर दिया गया।

भाई अब आपको बताते हैं कि पटना शहर में वह कौन कौन से दर्शनीय स्थल है जिसे आपको जरूर देखना चाहिए। वैसे तो पटना शहर बहुत ही मशहूर है और यहां घूमने के लिए कई सारे दर्शनीय स्थल है लेकिन हम आपको कुछ खास जगहों के बारे में बताते हैं जो विशेष रूप से मशहूर है।

Tourist Places in Patna

सिखों का एक पवित्र शहर

पटना सिखों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है क्योंकि सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना में ही हुआ था। इस वजह से पटना में प्रत्येक वर्ष देश विदेश से लाखों की संख्या में सिक्ख आते हैं और अपने गुरु को याद करते हैं। पटना साहिब गुरुद्वारा आज भी गुरु गोविन्द सिंह की वीरता की कहानियां कहता है जिसे देखना सचमुच हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

पटनदेवी का प्रसिद्ध मंदिर

पटना में हिन्दुओं की आस्था का केंद्र माँ पटनदेवी का प्रसिद्ध मंदिर भी है जो पटना साहिब गुरुद्वारा के पास ही स्थित है। इस मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहता है और ऐसी मान्यता है की माँ पटनदेवी हर भक्त की मनोकामना पूरी करती है। माँ दुर्गा के सभी भक्तों को माँ पटनदेवी के दर्शन ज़रूर करने चाहिए।

महावीर मंदिर

पटना स्टेशन के पास ही स्थित है महावीर मंदिर जो हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। इस मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तों का आना जाना लगा रहता है। इस मंदिर की ऊंचाई इससे और भी ज्यादा लोकप्रिय बनाती है। इस मंदिर को काफी दूर से देखा जा सकता है क्योंकि इसका गुंबद काफी ऊंचा है तो अगर आपको पटना जाने का अवसर प्राप्त हो तो आप महावीर मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करना ना भूलें।

Golghar गोलघर

पटना में स्थित गोलघर एक बेहद खूबसूरत दर्शनीय स्थल है इसका निर्माण अंग्रेजों के शासन के दौरान अनाज रखने के लिए किया गया था। यह गुंबद के आकार का है लेकिन यह किसी स्तम्ब पर नहीं टिका है। गोलघर की ऊंचाई 29 मीटर, चौड़ाई 125 मीटर दीवार की मोटाई 3.6 मीटर है। पटना के गोलघर का निर्माण 20 जनवरी 1784 को शुरू हुआ था जो कि 20 जुलाई 1786 ईसवी में पूरा हुआ। आपको यह जानकर बेहद ही आश्चर्य होगा कि गोलघर के अंदर आपकी आवाज 27 से 32 बार गूंजती है यानी कि अगर आप कोई भी शब्द कहेंगे तो उस शब्द की प्रतिध्वनि 27 से 32 बार सुनाई पड़ेगी।

आप गोलघर के गुंबद पर सीढ़ियों के सहारे चढ़ सकते हैं और इसके लिए 145 सीढ़ियों की चढ़ाई आपको करनी पड़ेगी। गोलघर के ऊपर से आप पटना शहर का खूबसूरत दृश्य देख पाएंगे। यहां से पटना शहर को देखना बेहद रोमांचक है और बहुत ही अच्छे नजारे देखने के लिए आपको मिलते हैं। साथ ही साथ यहां से आप गंगा नदी को के भी दर्शन कर सकते हैं।

इंदिरा गांधी तारामंडल Indira Gandhi Planetarium

इंदिरा गांधी तारामंडल पटना के प्रमुख आकर्षणों में से एक है जो पटना के इंदिरा गांधी विज्ञान परिसर में स्थित है इंदिरा गांधी तारामंडल के स्थापना 18 सो 89 ईस्वी में हुई थी यहां पर अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित फिल्में प्रदर्शित की जाती है साथी साथ यहां समय-समय पर खगोल विज्ञान की जानकारियां प्रदान करने के लिए प्रदर्शनों का भी आयोजन होते रहता है इसे इंदिरा गांधी प्लैनेटेरियम के नाम से भी बुलाया जाता है और देश विदेश से काफी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर आते रहते हैं।

पटना कैसे जाएं

भारत के हर कोने कोने से पटना की यात्रा करने के लिए फ्लाइट रेलवे और बस की सुविधा उपलब्ध है अगर आप बिहार के पड़ोसी राज्यों से पटना की यात्रा करना चाहते हैं तो आप फ्लाइट रेलवे के साथ साथ सरकारी और प्राइवेट बसों के द्वारा भी पटना पहुंच सकते हैं अगर आपके पास अपना निजी वाहन है तो भी आप आसानी से पटना की यात्रा कर सकते हैं अगर आप बिहार से दूर स्थित राज्यों में रहते हैं तो आपके लिए फ्लाइट और ट्रेन द्वारा पटना की यात्रा करना ज्यादा सुविधाजनक होगा।

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको बताया बिहार की राजधानी क्या है और बिहार के राजधानी पटना में ऐसे कौन से दर्शनीय स्थल है जिसके दर्शन हर भारतीय को जरूर करना चाहिए। अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि यह जानकारी हर भारतीय तक पहुंच सके और अपने देश के बेहद ही खूबसूरत शहर और यहां पर उपस्थित सभी प्रकार के धरोहरों का दर्शन प्रत्येक भारतवासी कर सके। नयी जानकारियों के लिए हमारा newsletter सब्सक्राइब करना ना भूलें और साथ ही साथ हमें Social Media पर फॉलो करना ना भूलें। आपने इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ा इस के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद्।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment