भारत के सबसे अमीर व्यक्ति Top 10 Richest People In India

दोस्तों आपने दुनियां के कई अमीर लोगों के नाम सुने होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं? आपको भारत के सबसे अमीर व्यक्ति (top 10 richest people in India) के बारे में भी पता होना बहुत जरूरी है।

Forbes की 2022 की billionaires (बिलियनअर्स) की सूची जारी हो चुकी है, जिसके अनुसार आज हम भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के बारे में जानेंगे, इसके अलावा इस लेख में आपको दुनियां के सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में भी बताया गया है, क्योंकि दुनियां के सबसे अमीर व्यक्तियों में एक भारतीय व्यक्ति भी शामिल हैं, इसलिए इस लेख में अंत तक जरूर बने रहें।

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति Top 10 Richest People in India

तो चलिए दोस्तों Forbes की 2022 की billionaires सूची के अनुसार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं, यह जानते हैं:-

Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी एक बिजनेसमैन, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और Reliance कंपनी के सबसे बड़े शेयर के मालिक हैं, मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 90.7 अरब डॉलर हैं, ये भारत के सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति (richest man in India) होने के अलावा दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Gautam Adani

भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी हैं, गौतम अडानी की नेट वर्थ 90 अरब डॉलर हो चुकी है और ये दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

Shiv Nadar

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति में शिव नादर का तीसरा स्थान है, शिव नादर की नेट वर्थ 28.7 अरब डॉलर हो गई है और ये दुनियां के 47 वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

Cyrus punawala

भारत का चौथा सबसे अमीर व्यक्ति साइरस पूनावाला है, साइरस पूनावाला की नेट वर्थ 24.3 अरब डॉलर हो गई है, इसके अलावा यह दुनिया के 56 वें सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए हैं।

Radha Kishan damani

भारत के 5 वें सबसे अमीर व्यक्ति की बात की जाए तो राधाकिशन दमानी हैं, इनकी नेट वर्थ 20 अरब डॉलर हो गई है और यह दुनिया के 81वें सबसे अमीर व्यक्ति है।

Lakshmi Mittal

भारत के 6वें सबसे अमीर व्यक्ति लक्ष्मी मित्तल हैं, लक्ष्मी मित्तल की नेट वर्थ 17.9 अरब डॉलर हैं और ये दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में 89वें स्थान पर हैं।

Savitri Jindal

सावित्री जिंदल का भारत के अमीर लोगों में सातवां स्थान है, अगर महिला के तौर पर देखा जाए तो ये भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं, इनकी नेट वर्थ 17.7 अरब डॉलर हैं और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में ये 91वें स्थान पर हैं।

Kumar Birla

भारत का आठवां सबसे अमीर व्यक्ति कुमार बिड़ला है, इनकी नेट वर्थ 16.5 अरब डॉलर हैं और ये दुनियां के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में 106 वें स्थान पर आते हैं।

Dilip Sanghvi

दिलीप सांघवी की नेट वर्थ 15.6 अरब डॉलर हैं और ये भारत के 9 वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में इनका 115 वां स्थान है।

Uday Kotak

दिलीप सांघवी से एक स्थान पीछे उदय कोटक भारत के 10 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, इनकी नेट वर्थ 15.3 अरब डॉलर हैं और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में इन का 129 वां स्थान है।

Forbes की सूची के अनुसार दुनिया में billionaires की संख्या

Forbes की 2021 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में billionaires की संख्या 140 थी, लेकिन Forbes की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में billionaires की संख्या 140 से बढ़कर 166 हो गई है, 2022 से पहले कभी भी billionaires की संख्या 166 तक नहीं पहुंची थी, दुनिया के 166 billionaires के पास कुल 760 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति World richest people

इस लेख में आपने भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में तो जान लिया, लेकिन अगर आप दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं जानना चाहते हैं तो अब हम Forbes के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में जानेंगे:-

Elon Musk

हो सकता है कि आपने एलोन मस्क का नाम पहले से सुना हो, लेकिन मैं आपको बता दूं कि Forbes की billionaires 2022 की सूची में एलोन मस्क का नाम सबसे ऊपर है।

एलोन मस्क टेस्ला कंपनी के फाउंडर हैं, इनकी नेट वर्थ 219 बिलियन डॉलर हो चुकी है।

Jeff Bezos

Jeff Bezos की नेट वर्थ 171 बिलियन डॉलर है और 2022 में यह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं, ये amazon के फाउंडर हैं, कोरोना काल के बाद ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बहुत बढ़ गया है, यहीं कारण है कि इनकी कमाई लगातार बढ़ रही है।

Bernard Arnault and family

इनकी नेट वर्थ 158 बिलियन डॉलर हैं और इसके साथ ही यह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

Bill Gates

बिल गेट्स Microsoft कंपनी के फाउंडर है, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में इनका चौथा स्थान है, इनकी नेट वर्थ 129 बिलियन डॉलर है।

Warren Buffet

वॉरेन बफे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में पांचवें स्थान पर है, ये बर्कशायर हाथवे इंक कंपनी के मालिक हैं और इनकी नेट वर्थ 118 बिलियन डॉलर हैं।

Larry page

लैरी पेज गूगल के मालिक हैं, इनकी नेट वर्थ 111 बिलियन डॉलर हैं और ये दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में छठे स्थान पर आते हैं।

Sergi Brin

​सर्गी ब्रिन एक बिजनेस मैन और कंप्यूटर साइंटिस्ट हैं, इनकी नेट वर्थ 107 बिलियन डॉलर हैं, जिसके साथ दुनियां के अमीर लोगों में इनका सातवां स्थान है।

Larry Ellison

दुनिया के अमीर लोगों में Larry Ellison का आठवां स्थान है, इनकी नेट वर्थ 106 बिलियन डॉलर हैं, ओरेकल कॉर्पोरेशन में इनका महत्वपूर्ण योगदान और स्थान हैं।

Steve Ballmer

स्टीव बाल्मर की नेट वर्थ 91.4 बिलियन डॉलर है और ये दुनिया के 9 वें सबसे अमीर व्यक्ति है, ये एक इनवेस्टर हैं और ये 2000 से 2014 तक Microsoft कंपनी में मुख्य रूप से काम कर चुके हैं, फिलहाल ये नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के लॉस एंजेलिस क्लिपर्स के मालिक हैं।

Mukesh Ambani

इनकी नेटवर्थ 90.7 बिलियन डॉलर हैं, ये दुनियां के 10 वें सबसे अमीर व्यक्ति और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, top 10 world richest people में ये इकलौते भारतीय हैं।

इसी प्रकार की रोचक जानकारियों के लिए हमें ईमेल के माध्यम से सब्सक्राइब करें और इस आर्टिकल को सभी सोशल मीडिया साईट पर शेयर करें।

ये भी पढ़ें : Groww App Kya Hai Aur Isse Paise Kaise Kamaye

Sharing Is Caring:

Leave a Comment