Maha Shivaratri kyu Manaya jata hai

इस आर्टिकल में आप जानेंगे की महा शिवरात्रि क्यों मनाया जाता है ( Maha Shivaratri kyu Manaya jata hai )

आप सभी तो जानते ही हैं कि भारत धार्मिक और संस्कृतियों वाला देश है, पूरी दुनिया में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है  जहां पर अलग-अलग तरह के संस्कृतियां और त्योहार मौजूद हैं जिन्हें बड़ी धूमधाम से उत्सव की तरह मनाया जाता है। उन्हीं धार्मिक त्योहारों में से एक है महाशिवरात्रि। आज के समय में महाशिवरात्रि के बारे में कौन नहीं जानता हैं। महाशिवरात्रि भगवान शिव जी और पार्वती माता से जुड़ा हुआ एक धार्मिक त्यौहार है, जिसे पूरे भारत में आस्था के साथ मनाया जाता है।

आज के समय में महाशिवरात्रि का त्यौहार हर एक व्यक्ति मनाते हैं परंतु उनमें से बहुत कम लोगों को ही महाशिवरात्रि से जुड़ी हुई कहानी और महाशिवरात्रि क्यों मनाया जाता है, इस विषय के बारे में जानकारी होती है। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से एक है जिन्हें इसके बारे में नहीं पता है, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से महाशिवरात्रि क्यों मनाया जाता है इस विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। तो चलिए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें:- Saraswati Mantra for Students

महाशिवरात्रि क्या है:-

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के लोगों का एक प्रमुख त्योहार होता है, जो कि लोगों की संस्कृति और आस्था को दर्शाता है। मुख्य रूप से महाशिवरात्रि का त्यौहार शिव भगवान को समर्पित किया हुआ एक दिन होता है।  शिवरात्रि दो शब्दों से मिलकर बना होता है, जोकि है शिव और रात्रि।  इस शब्द का मतलब ही शिव की रात्रि होता है। इस दिन बड़ी धूमधाम से भगवान शिव की आराधना की जाती है, और जागरण भी किया जाता है।

शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में बिल्कुल थोड़ा सा ही अंतर होता है। शिवरात्रि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है और वहीं दूसरी ओर महाशिवरात्रि केवल फागुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि और शिवरात्रि दोनों का अलग-अलग मान्यताएं है। लेकिन इन दोनों दिनों में हि भगवान शिव की आराधना की जाती है।

ये भी पढ़ें:- Sai Kasht Nivaran Mantra Benefits

महाशिवरात्रि क्यों मनाया जाता है Maha Shivaratri kyu Manaya jata hai

अलग-अलग ग्रंथों के अनुसार महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाए जाने के पीछे अलग-अलग मान्यताएं मानी जाती है आमतौर पर आज के समय में लोग महाशिवरात्रि के त्यौहार को भगवान शिव जी और माता पार्वती के मिलन का दिन मानते हैं महाशिवरात्रि का त्यौहार फागुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन होता है इस दिन भगवान शिव से जुड़े हुए अलग-अलग तरह की मान्यताएं निर्धारित है।

ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव का शुरुआती समय में निराकार रूप था और फिर फागुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान शिव जी अपने निराकार रूप से एक साकार रूप धारण किए थे। और इसके अलावा यह भी मान्यताएं हैं कि भगवान शिव की महाशिवरात्रि के दिन अग्नि लिंग के रूप में प्रकट हुए थे और इसी दिन से सृष्टि का निर्माण आरंभ हुआ था।

ग्रंथों के अनुसार फागुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे के नजदीक होते हैं। और उस दिन चंद्रमा और रौद्र रूप का मिलन होता है, इस कारण भी महा शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन आज के समय में महाशिवरात्रि मनाने का मुख्य कारण भगवान शिव जी और माता पार्वती के मिलन को माना जाता है।

महाशिवरात्रि का महत्व:-

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के लोगों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। आज के समय में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जो कि भगवान शिव का भक्त ना हो। भारत देश में करोड़ों लोग भगवान शिव की आराधना पूरी आस्था के साथ करते हैं। महाशिवरात्रि तो भगवान शिव का ही दिन होता है। यह दिन भगवान शिव को ही समर्पित किया गया होता है।  और भगवान शिव का सबसे खास दिन शिव भक्तों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण और खास होता है।

महाशिवरात्रि को एक त्यौहार के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, और रात भर जाग कर भजन, संगीत आदि का कार्यक्रम भी किया जाता है। इस दिन बहुत ही अच्छे और विधि विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है। भगवान शिव को बाकी भगवानों के मुकाबले अधिक गुणवान, ज्ञानवान, माना जाता है। और यह भी माना जाता है कि भगवान शिव द्वारा ही सृष्टि की रचना की शुरुआत की गई थी, और इनके तेजस्वी रूप, गुणवत्ता, ज्ञानवत्ता, आदि के कारण हि भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। इसीलिए महाशिवरात्रि का महत्व भारतीय लोगों के जीवन में काफी अधिक होता है।

आज आपने क्या सीखा:-

आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से महाशिवरात्रि क्यों मनाया जाता है (Maha Shivaratri kyu Manaya jata hai) इस विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से महाशिवरात्रि क्यों मनाया जाता है इस विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment