Most Powerful Vishnu Mantra For Succes श्रीहरि विष्णु के शुभ फलदायक मंत्र

शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु के मंत्र का रोजाना जाप विशेष रूप से फलदायी होता है। विशेषकर वैशाख, कार्तिक और श्रावण में विष्णु पूजा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रीहरि विष्णु का रूप शांत और आनंदित है। वो संसार का पालन करने वाले देवता है। नियमित रूप से भगवान विष्णु का स्मरण करने से जीवन के सभी संकटों का नाश होता है और धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

श्रीहरि विष्णु के निम्नलिखित मंत्रों का जाप अत्यंत शुभ फलदायक है जिससे धन, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है।

ओम नमो भगवते वासुदेवाय।

ओम हौं विष्णवे नमः

ओम विष्णवे नमः

ओम नमो नारायण श्री मन नारायण नारायण हरि हरि

ओम श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात् (विष्णु गायत्री मंत्र)

ओम नारायण विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारे हे नाथ नारायण वासुदेवाय

भगवान विष्णु को भगवान के तीन मुख्य रूपों (ब्रह्मा, विष्णु) में से एक माना जाता है। उन्हें दुनिया का पालनहार भगवान माना जाता है। वह त्रिमूर्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सर्वव्यापी हैं । पृथ्वी पर सभी जीवित प्राणियों के आश्रयदाता होने के कारण उन्हें नारायण भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया भगवान विष्णु की शक्ति से चल रही है। अपने चार हाथों में वो शंख, चक्र, गदा और पद्म धारण करते हैं और उनका निवास क्षीरसागर में है।

अगर आप नियमित रूप से भगवान विष्णु के ऊपर दिए गए मन्त्रों का जाप करेंगे तो निश्चित रूप से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी और जिसपे भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं उसपर माता लक्ष्मी की कृपा अपने आप हो जाती है क्यूंकि माँ लक्ष्मी वही निवास करती हैं जहाँ विष्णु जी का निवास हो क्यूंकि माता लक्ष्मी विष्णु जी की अर्धांगिनी हैं। नियमित रूप से ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए अजनाभ को सब्सक्राइब करें। आपके सहयोग और प्यार के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद्। जय हिन्द।

सम्बंधित लेख :

Om Jai Jagdish Hare Aarti ॐ जय जगदीश हरे आरती

Sankat Mochan Hanuman Chalisa हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे

Shiv Chalisa In Hindi भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव चालीसा

Sai Baba Temple Mylapore क्या शिरडी जैसा एक और साई मंदिर भी है

Kuber Mantra For Money जानिए कैसे करें धन के देवता कुबेर को प्रसन्न

Sharing Is Caring:

Leave a Comment