Top 10 Indian Youtubers भारत के Best १० Youtubers

नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सभी? आपने आजका टाइटल पढ़ा ही होगा तो आज हम आप लोगो के साथ साँझा करने वाले है भारत के Top 10 Indian Youtubers के बारे में। हो सकता है उनमे से कुछ Youtubers ऐसे हो जिनके आप भी फैन हो। तो बने रहिये हमारे साथ अंत तक।  

यूट्यूब क्या है ?

यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफार्म है जहा हम वीडियो अपलोड करते है और उससे हम पैसे भी कमा सकते हैं। आज कल तो हर घर में लोग यूट्यूब चलाते ही है कुछ जानकारी चाहिए तो यूट्यूब में देखेंगे। ये प्लेटफार्म बहुत फेमस है। यहाँ हर तरीके की जानकारी हमे मिल सकती है। 

पर क्या आप सभी लोग जानते है सिर्फ वीडियो अपलोड करना ही सब कुछ नहीं होता आपके वीडियो में कुछ अलग बात भी होना जरुरी है और सबसे जरुरी है के लोग उसे पसंद करे। बहुत से लोग अपना यूट्यूब चैनल खोलते है और जब उससे पैसे न आये तो बंद कर देते है। और जो लोग उसमे अछेसे काम करते है वो लोग अच्छा खासा पैसा कमाने लगते है।  पुरे विश्व में बहुत सारे अच्छे Youtubers है।  हमारे भारत में भी बहुत से Youtubers है जो बोहोत चर्चे में है और लोग उन्हें बोहोत पसंद करते है।  आज हम बात करेंगे टॉप १० इंडियन Youtubers के बारे में। 

Top 10 Indian Youtubers भारत के टॉप १० Youtubers

१. अजय नागर ( AJAY NAGAR )

अजय नागर बहुत ही ज्यादा प्रख्यात Youtubers है जिनके चैनल का नाम कैरी मिनाटि है। इनके ३५.२ मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इनका जनम १२ जून १९९९ में हुआ था। यह हास्य वीडियोस और रोस्टिंग वीडियोस के लिए जाने जाते है।  और हमेशा डिमांड में रहते है। इनको जनता बहुत पसंद करती है। इनका एक और चैनल है जिसका नाम है CarryisLive  वहां भी इन्हे लोग बहुत पसंद करते है। उस चैनल के १०.९ मिलियन सब्सक्राइबर्स है। Corona lockdown के टाइम इनकी एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हुई थी जिसका टाइटल था YouTube Vs TikTok। इनकी नेट वर्थ देखे तो २५-३० करोड़ की है। 

२. अजय /अज्जूभाई ( AJAY / AJJU BHAI )

अजय जिनको लोग अज्जूभाई के नाम से जानते है और यें अहमदाबाद के रहने वाले है।  इनका यूट्यूब पर गेमिंग चैनल है जिसका नाम है Total Gaming और इस चैनल के कुल ३१.९ मिलियन सब्सक्राइबर्स है इस चैनल पे ये लाइव स्ट्रीमिंग करते है गेम्स की जैसे की फ्री फायर। इनकी उम्र लगभग २४ वर्ष है। और वे इंडिया सबसे बड़े गेमिंग Youtubers हैं।

बच्चे इनको बेहद पसंद करते है क्युकी इनके फ्री फायर गेम खेलने का अंदाज़ उन्हें बोहोत अच्छा लगता है। फ्री फायर एक ऐसा गेम है जिसको इंडिया में बहुत पसंद किया गया है और उसे डाउनलोड भी जायदा मिले है। इनकी नेट वर्थ १४ – १५ करोड़ है। 

३. भुवनेश्वर बेम ( BHUVNESHWAR BAM )

यह एक इंडियन कॉमेडियन है जिनके  चैनल का नाम है बीबी की वाइन्स और इनके सब्सक्राइबर्स है २५.३ मिलियन।  इनका जन्म २२ जनवरी १९९४ में हुआ था।  यह शॉर्ट फिल्म में भी दिखाई दिए गए है फिल्म का नाम था प्लस माइनस।  बहुत से वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोस में भी आ चुके है और इंडिया के टॉप मोस्ट सेलेब्रिटीज़ में इनका नाम आता  है। चैट शो नाम का एक शो भी चलाते है ये।

लेंसकार्ट के पहले पुरुष ब्रांड अम्बस्सडोर बने है भूवम बाम। ढिंढोरा नाम की वेब सीरीज में इन्होने ९ टाइप के बेहतरीन रोल करते दिखाई दिए है। बहुत दुःख के साथ बताना पड़ रहा है हमे के इन्होने अपने माता पिता दोनों को एक साथ कोरोना काल २०२० में खो दिया पर इन्होने अपने आप को अच्छे तरीके से संभाला है और अपनी कला से सबका मनोरंजन कर रहे है। इनकी नेट वर्थ २२ से २५ करोड़ है।  

४.  अमित भड़ाना ( AMIT BHADANA )

अमित भड़ाना उत्तर प्रदेश से है और अपने कॉमेडी अंदाज में वीडियोस बनाने के लिए फेमस है।  एमपीएल के तो ब्रांड अम्बस्सडोर भी बन चुके है और अपने परिवार और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इनके २३.९ मिलियन सब्सक्राइबर्स है और बढ़ते ही जा रहे है। ये एक ऐसे Youtubers है जिन्होंने अपनी वीडियोस देसी अंदाज़ में लोगो के सामने रखा है और इनके इस अंदाज़ को लोगो ने बहुत पसंद किया और आगे लेके गए है।  एक दिन में इन्होने ८५०००+ सब्सक्राइबर्स बढ़ा करके एक रिकॉर्ड तोड़ दिया था।  इनकी नेट वर्थ ३५ से ४० करोड़ है। 

५.  आशीष चंचलानी ( ASHISH CHANCHALANI ) 

आशीष चंचलानी लाखों लोगो के दिलो में राज करते है इनके २८ मिलियन सब्सक्राइबर्स है यूट्यूब में। इनका जनम ७ दिसंबर १९९३ में हुआ थ। यह अपने वीडियोस से लोगो को हमेशा हसाते रहते है। बच्चो से लेके बूढ़े तक इनके फैंस है। यह टीवी डेब्यू शो “प्यार तूने क्या किया” में भी दिखाई दिए गए है। उन्होंने एक वीडियो बनायीं है सस्ता शार्क टैंक जिसकी वजह से आज कल वो बहुत चर्चे में दिखाई दे रहे है।

उनके माता पिता दीपा चंचलानी और अनिल चंचलानी मल्टीप्लेक्स चलाते थे। बचपन से आशीष जी का सपना था एक्टिंग इंडस्ट्री में आने का और उन्होंने बहुत मेहनत की और कभी हार नहीं मानी और ये चैनल बनाया २०१४ में और आज वो भारत के टॉप १० Youtubers में से एक है और लोगो ने इनको बहुत पसंद किया है। इनकी नेट वर्थ २६ से ३० करोड़ की है। 

६. संदीप माहेश्वरी ( SANDEEP MAHESHWARI )

संदीप माहेश्वरी एक मोटिवेशनल स्पीकर है जो लाखों लोगों को मोटीवेट करते हैं। इनका यूट्यूब चैनल है जिसमे उनके २२.४ मिलियन सब्सक्राइबर्स। इनका जन्म २८ सितम्बर १९८० को हुआ था। इन्ही की कही गयी एक लाइन मुझे बहुत पसंद है “Success always hugs you in private..! But failure always slaps you in the public..! That’s Life.”

इन्हे  यंग  क्रिएटिव  इंटरप्रेन्योर अवार्ड  भी प्राप्त हुआ है।  ‘The Economic Times,’ ‘India Today,’  ‘ET Now,’ ‘NewsX’, and ‘CNBC-TV18’ इन सभी पे यें फीचर भी हुए है। इनकी एक और बात है जिसके लिए ये जाने जाते है वो ये है की इन्होने अभी तक अपने चैनल का  मॉनेटिज़ेशन शुरू नहीं किया है जिसकी  वजह से इतने व्यूज और सब्सक्राइबर्स होने के बावजूद वे इस प्लेटफार्म से पैसे नहीं कमाते हैं। 

.  उज्जवल  चौरसिआ ( UJJAWAL CHAURASIYA)

 उज्जवल चौरसिआ बहुत ही फेमस है अपने गेमिंग स्किल्स के लिए इनका चैनल गेमिंग के ऊपर है जिसका नाम है Techno Gamerz जिसके २५.४ मिलियन सब्सक्राइबर्स है।  इनका जनम १२ जनवरी २००२ में हुआ था। यह दिल्ली के रहने वाले है और हैंडसम एंड गुड लुकिंग है इंस्टाग्राम पे Fashinable ओउत्फिट्स पे वीडियो डालते है। इनकी नेट वर्थ ५-३० करोड़ है।

इनके गेम खेलने का तरीका लोगो को बेहद पसंद आया और ये धीरे धीरे आगे बढ़ते गए।  PUBG खेलते हुए ये लाइव स्ट्रीमिंग करते थे फिर वे दूसरे गेम्स की भी वीडियोस बनाने लगे Minecraft, Hitman 2 and Resident Evil 3 और उसे भी लोगो ने खूब पसंद किया और उससे सब्सक्राइबर्स तेजी से बढ़ने लगे।  

. दिलराज सिंह रावत ( DALJEET SINGH RAWAT )

 दिलराज सिंह रावत एक फेमस Youtubers है जो एक्सपेरिमेंट करते रहते है नयी नयी चीज़ो पे और इनके वीडियोस देखना लोगो को खूब पसंद है। इनके यूट्यूब चैनल का नाम है Mr. Indian Hacker और उसपे कुल २४.५ सब्सक्राइबर्स है और बढ़ते ही जा रहे है लोग इनको इतना पसंद कर रहे है।  इनका जन्म १ जनवरी १९९६ में हुआ था। वो अजमेर राजस्थान के रहने वाले है। 

. डॉ. विवेक बिंद्रा ( DR. VIVEK BINDRA )

डॉ. विवेक बिंद्रा एक मोटिवेशनल स्पीकर है और वो अपने केस स्टडी विडियो लोगो के साथ साँझा करते है। अपने यूट्यूब चैनल पे जिसका नाम है डॉ. ववेक बिंद्रा: मोटिवेशनल स्पीकर और उस चैनल के सब्सक्राइबर्स है १८.७ मिलियन और बढ़ते ही जा रहे है।  इनका काम लोगो को बहुत पसंद आता है और लोग इनसे खूब मोटीवेट होते हैं। इनका जन्म ५ अप्रैल १९८२ में हुआ था। इन्होने मोटिवेशन पे १० किताबे भी लिखी है। इनको कई सारे पुरुस्कार से सम्मानित भी किया गया है जैसे की the Best CEO Coach in India by टाइम्स ऑफ़ इंडिया  – Speaking Tree.

१०.श्लोक श्रीवास्तव ( SHLOK SHRIVASTAV )

श्लोक श्रीवास्तव एक जाने माने Youtubers हैं जिनके चैनल का नाम है Tech Burner और इनके ८.१ मिलियन सब्सक्राइबर्स है। इस आर्टिकल में हम Technical Guruji का नाम लिखने वाले थे लेकिन २०२२ के मुताबिक देखा जाये तो उनके वीडियोस में उतने व्यूज नहीं आ रहे है और हालाँकि जब हम Tech  Burner के व्यूज की बात करे तो इनके चैनल में बहुत जल्दी व्यूज आ रहे है।

इनकी अपनी वेबसाइट  भी है techburner.in। इनका जन्म ३ दिसंबर १९९५ में हुआ था। इनके तरीका कुछ हट के है जिसे लोग बेहद पसंद करते है इनके समझाने के अंदाज को। यह दिल्ली के रहने वाले है और इनका एक और चैनल है जिसका नाम है श्लोक श्रीवास्तव जिसे भी लोग काफी जायदा पसंद करते है जहा ये अपने लाइफस्टाइल , व्लॉग , वीडियोस बनाके डालते है। एक महीने की इनकम अगर हम देखे तो इनकी १५k $ – ३०k $ तक की है। 

यें सभी है हमारे इंडिया के १० टॉप Youtubers जो हमारे देश का नाम भी रोशन कर रहे है।  यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफार्म है जहा अगर आप अच्छेसे काम करते है तो वो आपको जरूर ही फल देता है आपको नियमित रूप से यहाँ वीडियो डालना होगा। 

हमें उम्मीद है की आपको Top 10 Indian Youtubers के बारे में जान के अच्छा लगा होगा और आपको भी इनसे कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलेगी. इसी प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए अजनभा को ईमेल के द्वारा subscribe करें.

Sharing Is Caring:

Leave a Comment