टेक्नोलॉजी का क्या अर्थ है | टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान Technology Kya Hai

आज के इस युग में हम सभी टेक्नोलॉजी से पूरी तरह घिरते जा रहे हैं| आज बिना टेक्नोलॉजी के जीवन जीना असंभव सा हो गया है| अगर हम टेक्नोलॉजी की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में साइंस फिक्शन मूवीज जैसे आयरन मैन, एवेंजर जैसी तीजे आती है| 

लेकिन क्या असल में टेक्नोलॉजी सिर्फ यही है या फिर इसका मतलब कुछ और है| अगर आप किसी से पूछते हैं कि टेक्नोलॉजी क्या है या टेक्नोलॉजी का क्या अर्थ होता है? तो शायद बहुत कम लोग ही आपको इसका सही से उत्तर दे पाएंगे|

इसलिए आज के इस आर्टिकल में मैं आपको टेक्नोलॉजी के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ| अगर आप भी टेक्नोलॉजी के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े|

टेक्नोलॉजी का क्या अर्थ है? Technology Kya Hai

आसान शब्दों में जाने तो टेक्नोलॉजी उसे कहते हैं जिसे इस्तेमाल करके किसी भी काम को आसान बनाया जाता है| आज के इस मॉडर्न लाइफ में इंसान टेक्नोलॉजी के बिना एक पल भी नहीं रह सकता है| क्योंकि इंसान आज के समय में बिना मोबाइल, कंप्यूटर और इन्टरनेट के बिना नहीं रह सकता है|

टेक्नोलॉजी को हिंदी में प्रौद्योगिकी खा जाता है जिसका मतलब विज्ञान का अपने काम को आसान बनाने के लिए किया जाता है| आज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हर जगह काम को आसान बनाने के लिए किया जाता है| स्कूल से लेकर अस्पताल सभी जगह टेक्नोलॉजी के उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है| 

दुसरे शब्दों में कहे तो, जब भी किसी particular या desired इक्विपमेंट बनाने के लिए जिस भी तरह की प्रोग्रामिंग या फिर साइंटिफिक मेथड का इस्तेमाल किया जाता है उसे टेक्नोलॉजी कहते हैं|

टेक्नोलॉजी का इतिहास

आपने ऊपर जान कि टेक्नोलॉजी क्या है, अब हम इसके इतिहास के बारे में जानते हैं|  बहुत से लोगों को यह लगता है कि टेक्नोलॉजी हमारे बीच कुछ साल पहले से हैं जबकि ऐसा नहीं हैं| टेक्नोलॉजी का अविष्कार बहुत साल पहले से ही किया जा रहा है और जैसे-जैसे लोगों को इसकी ज़रुरत पड़ी तब-तब उन्होंने टेक्नोलॉजी का अविष्कार करते गए|

जब आदिमानव का युग हुआ करता था तब वह अपनी सुरक्षा के लिए और शिकार करने के लिए अलग-अलग हथियारों और चीजों का इस्तेमाल करते था| वह सभी उनके द्वारा अविष्कार किया गया उस समय की टेक्नोलॉजी थी|

बारिश में पानी से बचने के लिए इंसानों ने छाते का अविष्कार किया यह भी एक तरह की टेक्नोलॉजी है| इसके साथ ही लिखने के लिए पेन और पेंसिल का भी अविष्कार किया गया यह भी टेक्नोलॉजी का एक हिस्सा है|

इसके अलावा लोगों को एक जगह से दुसरे जगह जाने में बहुत चलना पड़ता था और इसमें वक़्त भी बहुत लगता था| अगर किसी को एक शहर से दुसरे शहर जाना होता था तो उन्हें सफ़र करने में कई दिन का समय लग जात था इसलिए इंसानों ने मोटर गाड़ी का अविष्कार किया| यह भी एक प्रकार की टेक्नोलॉजी है जिसे हम आज भी इस्तेमाल कर रहे हैं और हर रोज़ इसमें नए-नए बदलाव हो रहे हैं|

आज के समय में हम स्मार्टफ़ोन, कंप्यूटर और इन्टरनेट जैसी चीजों को इस्तेमाल कर रहे हैं जो वर्तमान की टेक्नोलॉजी है| इस युग ने टेक्नोलॉजी का मतलब पूरी तरह से बदल दिया है| और, इसके अलावा इसमें हर रोज़ और भी बदलाव हो रहे है ताकि लोगों का जीवन और भी सरल हो सके|

टेक्नोलॉजी के फायदे 

  • टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है| इसके द्वारा लोगों से कम्यूनिकेट करना बहुत आसान हो गया है|
  • आज टेक्नोलॉजी की मदद से हम दुनिया के किसी भी कोने में रहकर किसी को देख सकते है और उससे बात भी कर सकते हैं|
  • टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा स्वस्थ सेवा में हुआ है| आज टेक्नोलॉजी की मदद से बड़ी से बड़ी बीमारियों का मिनटों में पता लगाया जा सकता है और उसका इलाज़ किया जा सकता है|
  • टेक्नोलॉजी ने एजुकेशन के छेत्र में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है| आज टेक्नोलॉजी की मदद से छोटे-छोटे बच्चो को बहुत अच्छी तरह से विषय को पढ़ाया और समझाया जा रहा है|
  • अभी के समय की बात है, जब पूरी दुनिया घरो में कैद हो गई थी तब हमारा मनोरंजन का एकमात्र साथी मोबाइल और इन्टरनेट था जो कि आज के समय की सबसे अहम तकनीक है|

टेक्नोलॉजी के नुक्सान 

  • टेक्नोलॉजी के जहाँ बहुत सारे फायदे हैं वहां इसके बहुत नुकसान भी है| इससे सबसे ज़्यादा नुक्सान प्रकृति को हुआ है|
  • टेक्नोलॉजी के रेडिएशन की वजह से हमारे बीच से पंछी गायब होते जा रहे है|
  • इसकी वजह से लोग एक दुसरे से दूर हो रहे है| आज इसकी वजह से सभी लोग अपने-अपने जीवन में व्यस्त हो गए है|
  • आज छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल में लगे होते है जिसकी वजह से उनकी सोचने की चमता कम होते जा रही है|
  • टेक्नोलॉजी की वजह से पेड़-पौधों को भी नुक्सान हो रहा है जिससे वायु दूषित होती जा रही है|
  • लोग सोशल मीडिया पर उन लोगों से बात करते हैं जिन्हें वो जानते भी नहीं है और अपने आसपास के लोगों से बात नहीं करते हैं|

टेक्नोलॉजी की ज़रूरत

टेक्नोलॉजी हमारे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है, और बहुत तेजी से महत्वपूर्ण होता जा रहा है| वास्तव में, कुछ एक्सपर्ट का मानना ​​​​है कि टेक्नोलॉजी मानव कर्मचारियों को व्यवसाय के विकास के पीछे मुख्य इंजन के रूप में बदल देगी|

टेक्नोलॉजी व्यवसायों को पहले से कहीं अधिक कुशल और प्रभावी बनाने की अनुमति देती है| वे दिन गए जब कंपनियों को मैन्युअल रूप से जानकारी एकत्र करनी पड़ती थी या पुरानी सिस्टम पर निर्भर रहना पड़ता था| 

ऑटोमेशन और डेटा प्रोसेसिंग में प्रगति के कारण, व्यवसाय अब किसी भी समय विभिन्न स्रोतों से रिलेवेंट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| इससे मेनेजर के लिए रणनीतिक निर्णय लेना और भविष्य के संचालन की योजना तेजी से और प्रभावी ढंग से बनाना आसान हो जाता है।

निष्कर्ष:

दोस्तों अज के इस आर्टिकल में मैंने आपको टेक्नोलॉजी क्या है, टेक्नोलॉजी का इतिहास क्या है, इसके फायदे और नुकसान क्या है? इन सभी के बारे में विस्तार से बताया है| अगर आपने इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ा होगा तो मुझे पूरा उम्मीद है कि आपको टेक्नोलॉजी के बारे में पूरी जानकारी हो गई होगी|

अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट में लिखकर हमें ज़रूर बताएं| हम जल्द से जल्द आपकी सवाल के जवाब देने की कोशिश करेंगे| और, अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करने ना भूले|

लेखक:

मेरा नाम Tauseef Raza है| मैंने कंप्यूटर साइंस में अपनी पढ़ाई पूरी की है| मुझे टेक्नोलॉजी और इन्टरनेट के बारे में पढ़ना काफी पसंद है और यह जानकारी को दुसरो के साथ शेयर करना मुझे बहुत अच्छा लगता है| वर्तमान में मैं अपनी वेबसाइट OntechHindi.com पर इस तरह की जानकारी शेयर करता हूँ|   

Sharing Is Caring:

1 thought on “टेक्नोलॉजी का क्या अर्थ है | टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान Technology Kya Hai”

Leave a Comment