Mansa Devi Mantra जानिए कौन हैं मनसा देवी

इस लेख में हम माता मनसा देवी और Mansa Devi Mantra के बारे में जानेंगे।

मनसा देवी सांपों की एक देवी है, मुख्य रूप से बंगाल, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में पूजा की जाती है, मुख्य रूप से सर्पदंश की रोकथाम और इलाज के लिए और प्रजनन क्षमता और समृद्धि के लिए भी। मानसा अस्तिका की माता, वासुकी की बहन, नागों (सांपों) के राजा और ऋषि जराकारु की पत्नी हैं। Mansa Devi Mantra का जाप करने से सर्प पास नहीं आतें और सर्प भय से रक्षा होती है।

Mansa Devi Temple In India भारत में मनसा देवी मंदिर

पुरे भारत में कई Mansa Devi Mandir हैं जिनमे से Mansa Devi Temple हरिद्वार विशेष रूप से लोकप्रिय है जहाँ हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप हरिद्वार शहर से पैदल आते हैं तो आपको लगभग डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ेगी। आप चाहें तो मंदिर तक कार या किसी अन्य वहां से पहुंच सकते हैं।

Mansa Devi Mandir Haridwar

Mansa Devi Story मनसा देवी की कहानी

मनसा देवी का इतिहास बहुत ही पुराना है। मनसा देवी के जन्म के बारे में कई कहानिया प्रचलित जैसा की आप जानते है माता पार्वती ने काली का भयंकर रूप धारण करके हज़ारो दैत्यों का संहार किया था और माता के इसी उग्र के कारण नागलोग के राजा वासुकि की बहन की मौत हो गयी थी। नाग वासुकि जो की भगवान शिव के गले के आभूषण है, अपनी बहन की मौत के कारण वासुकि बहुत दुखी थे। तब भगवान शिव ने अपने मस्तक के प्रभाव से एक कन्या को जन्म दियाऔर उसे वासुकि को भेट स्वरुप दे दिया।चुकी ये कन्या भगवान शिव की मानस पुत्री थी इसलिए इनका नाम मनसा रखा गया और इस तरह मनसा देवी का जन्म हुआ। इनकी पूजा नागराज वासुकि की बहन के रूप में भी होती है।

ये भी पढ़ें : धनवान बनाता है ये Laxmi Kuber Mantra

मनसा देवी को भगवान शिव की मानस पुत्री कहा गया है. इन्हे नागलोग की देवी भी कहा जाता हिअ ,मनसा देवी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली देवी मानी जाती है, ऐसा कहा जाता है की मनसा देवी की पूजा उलटे हाथो से करना चाहिए। मनसा देवी का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध मंदिर भारत में हरिद्वार में स्थित स्थित है। नागराज वासुकि उस कन्या को लेकर अपनी बहन के रूप में नागलोग के लिए निकल पड़े. परन्तु आधे रस्ते चलने के बाद वो मनसा देवी का जहरीला ताप सहन नहीं कर पाए।

मनसा देवी जन्म से ही अत्यधिक विषैली थी क्युकी उनके जन्म से पूर्व ही भगवान शिव ने हलाहल विष का पान किया था,और यही हलाहल विष मनसा के जन्म पर उसके पुरे शरीर में मौजूद था। कहा जाता है की मनसा देवी में इतना जहर है की अगर पूरी दुनिया के सापों का विष एकत्रित कर लिया जाये तो भी मनसा देवी के विष की बराबरी नहीं की जा सकती है ,शिव की पुत्री होने के कारण उनमे अद्भुत चमत्कारित शक्तिया भी मौजूद थी।

माँ मनसा देवी को मनोकामना पूरी करने वाली देवी कहा जाता है जो अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी कर देती हैं।

Mansa Devi Mantra मनसा देवी मंत्र

मनसा देवी गायत्री मंत्र अत्यंत ही शक्तिशाली मंत्र है जिसका जाप करने से माँ मनसा देवी की असीम कृपा प्राप्त होती है और सभी प्रकार के दुखों से सदैव के लिए मुक्ति मिल जाती है। Om Mansa devi cha vidmahe jagadgauryai dhimahi tanno shakti prachodayat

Mansa Devi Mantra

हमें उम्मीद है की अब आप माता मनसा देवी की कहानी और Mansa Devi Mantra की महिमा समझ गए होंगे। अगर नियमित रूप से आप माँ मनसा देवी की पूजा करते हैं तो आपको अवश्य लाभ होगा।

नियमित रूप से नयी जानकारियों के लिए अजनभा को सब्सक्राइब करना ना भूलें। इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद्। साथ ही हमारे विडियो देखने के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब ज़रूर करें

Sharing Is Caring:

Leave a Comment