CBI Officer Kaise Bane

आज आप जानेंगे की CBI Officer Kaise Bane और CBI Officer से जुडी तमाम बातें। जैसे की CBI Officer क्या होता है, इसकी भर्ती कैसे होती है और भी बहुत कुछ।

सीबीआई (CBI) का फुल फॉर्म Central Bureau of Investigation होता है और इसको हिंदी में केन्द्रीय जाँच ब्यूरो बोलते है। CBI भारत की प्रमुख जाँच एजेंसीज में से एक है। इसकी उत्त्पत्ति आपूर्ति विभाग और युद्ध में भ्रस्टाचार तथा रिश्वत को रोकने के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई थी।

CBI भ्रस्टाचार से संबंधित मामलो, पारम्परिक अपराध, और आर्थिक अपराधों के मामलो की जांच करता है। इसके अलावा सीबीआई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होनें वाले अपराधो जैसे घोटालें, भ्रष्टाचार और हत्या जैसे अपराधों की भी जांच करता है। अगर कोई केंद्रीय या राज्य सरकार का कर्मचारी है और उसके खिलाफ चोरी या भ्रस्टाचार का कोई मामला सामने आता है तो सीबीआई उसकी भी जांच कर सकती है।

सीबीआई जांच एजेंसी को भारत में बहुत ही लोकप्रिय माना जाता है। भारत में जब भी कोई बड़ी घटना होती है तो भारत की जनता सबसे पहले सीबीआई जांच की ही मांग करती है क्युकी उन सबको सीबीआई पर बहुत विश्वास रहता है। यदि आप भी सीबीआई अफसर बनने के बारे में सोच रहे है तो हम आपको इस आर्टिकल में पुरे विस्तार से बताएँगे की आप सीबीआई अफसर कैसे बन सकते है।

How To Become CBI Officer – CBI Officer Kaise Bane

सीबीआई के बारे में लगभग सभी लोग जानते होंगे क्युकी यह भारत की सुरक्षा से जुड़े कई सारे मामलो को हल करती है। हर किसी का सपना होता है की काश मै भी सीबीआई अफसर होता और देश की सुरक्षा मै अपना सहयोग देता। अब समस्या ये है की लोगो को पता नहीं है की सीबीआई अफसर कैसे बने। अगर आप भी सीबीआई अफसर बनना चाहते है तो चलिए हम आपको बताते है की कैसे बना जाता है सीबीआई अफसर।

1. शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification) : अगर आप सीबीआई में भर्ती होना चाहते है तो आपको किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। अगर आपके पास इसकी डिग्री नहीं है तो आप इसके लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसके आलावा उम्मीदवार को एसएससी CGL (SSC-CGL) की परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होती है। इसके पश्चात् ही वो उम्मीदवार सीबीआई के लिए अप्लाई कर सकते है।

2 . आयु सीमा (Age Limit) : सीबीआई में अलग अलग पद के लिए अलग अलग आयु सीमा की आवश्यकता होती है जैसे की सीबीआई sub inspecter (SI) के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा लगभग 20 से 30 वर्ष की होनी चाहिए। जो उम्मीदवार ST-SC कटेगरी के है उनकी आयु सीमा 35 वर्ष तक होनी चाहिए और OBC कटेगरी के लिए यह उम्र 33 वर्ष तक होनी चाहिए।

3 . लम्बाई (Height) : किसी अन्य भर्ती में लम्बाई की उतनी ख़ास जरुरत नहीं पड़ती है लेकिन सीबीआई में भर्ती होने के लिए आपको हाइट की जरुरत पड़ने वाली है। सीबीआई में भर्ती होने के लिए आपकी लम्बाई 176 cm होनी चाहिए। अगर आपकी लम्बाई इससे कम है तो आप सीबीआई के लिए योग्य नहीं होंगे। सीबीआई में भर्ती होने के लिए महिलाओ की लम्बाई कम से कम 150 cm होनी chahiye.

4 . भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) : इसकी भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होती है। एक सीधी भर्ती होती है जिसमे कोई भी उम्मीदवार अप्लाई कर सकता है बस उसे एसएससी की CGL परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। दूसरी भर्ती में जो पहले से पुलिस विभाग में कार्यरत है उनको किया जाता है लेकिन उनको भी SSC-CGL की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए तभी वे सीबीआई में भर्ती हो सकते है।

CBI Officer Salary

कई लोगो के दिमाग में ये सवाल रहता है की सीबीआई अफसर को सैलरी क्या मिलती होगी। चलिए हम आपको ये भी बता देते है, वैसे तो जो सीबीआई में काम करता है उसकी शान और शौकत की बात ही अलग है। सर्कार की तरफ से उसे हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती है। अगर सैलरी की बात करे तो सीबीआई अफसर की सैलरी पे स्केल के अनुसार Rs 44900 से 142400 रूपये तथा ग्रेड के 4600 रूपये और कुछ भत्ते जोड़ जाड के पूरा सैलरी 61000 से 63000 के लगभग होती है।

ये भी पढ़े : आईएएस (IAS) कैसे बने

CBI Officer Exam Pattern

सीबीआई अफसर बनना थोड़ा कठिन है क्युकी इसमें उत्तीर्ण होने के लिए आपको एक, दो, नहीं पुरे चार चरण को पूरा करना होता है। तब जाके कही आपकी नियुक्ति होती है इसमें। चलिए निचे आपको हम पूरी प्रक्रिया को समझाते है। जिससे की आपको सीबीआई की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए ज्यादा मुश्किलों का सामना न करना पड़े। CBI Kaise Bane और इसकी प्रोसेस क्या है ये हम आपको निचे बता रहे है।

1 . टियर -1 (Tier-1) : पहली प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टाइप के 100 प्रश्नो की संख्या होती है और कुल 200 अंक का होता है। एग्जाम का टाइम 2 घंटे का होता है। इसमें आपसे ​सामान्य बुद्धि और रिजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वानटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी सभी विषयो से 50 अंक के प्रश्न पूछे जाते है।

2 . टियर 2 (Tier-2) : जो उम्मीदवार टियर 1 में उत्तीर्ण हो जाते है फिर उनको टियर 2 में परीक्षा देना होता है। इस परीक्षा में आपको 2 पेपर देना होता है जो 400 अंको का होता है। इसमें आपको एक पेपर का 2 घंटा तथा दूसरे पेपर के लिए भी 2 घंटे का समय दिया जाता है। इसमें quantitative एलिजिबिलिटी के लिए आपसे 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते है जबकि दूसरे पेपर में सिर्फ इंग्लिश के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते है।

3 . टियर 3 (Tier-3) : दो चरणों की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् आपको टियर 3 की परीक्षा देनी पड़ती है। इसमें आपका लिखित परीक्षा कराई जाती है और आपका पर्सनालिटी टेस्ट भी लिया जाता है।

4 . टियर 4 (Tier-4) : सीबीआई भर्ती प्रक्रिया की ये सबसे आखिरी चरण होता है इसमें आपका इंटरव्यू लिया जाता है और साथ ही साथ ये भी जांचा जाता है की आपकी व्यक्तिगत क्षमता और मानसिक क्षमता कितनी है। इसके बाद कंप्यूटर परिक्षण और लास्ट मे आपका डाक्यूमेंट्स का सत्यापन होता है। अगर इस प्रक्रिया में भी आप उत्तीर्ण हो जाते है तो आपका चयन सीबीआई में हो जाता है।

How To Apply For CBI Officer

सबसे पहले आपको SSC- CGL के लिए एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लेना है। फिर SSC-CGL का एंट्रेंस एग्जाम देना है और उसमे उत्तीर्ण होना है। इसके बाद सीबीआई में जॉब पाने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाके वहा रजिस्ट्रशन कर लें और अपना login id तथा पासवर्ड याद रखे। फिर सीबीआई की तरफ से जॉब वेकन्सी आये तो उसपर अप्लाई कर दे। यहाँ हम आपको सीबीआई की जॉब की लिंक शेयर कर रहे है (https://cbi.gov.in/Links/Vacancies) यहाँ आप डायरेक्ट इस लिंक पर जाके अप्लाई कर सकते है।

हमें उम्मीद है की अब आप समझ गए होंगे की CBI Office Kaise Bane नयी जानकारियों के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Subscribe Ajanabha YouTube Channel

Sharing Is Caring:

Leave a Comment