इस लेख में आप जानेंगे Kuber Ashta Lakshmi Mantra के बारे में जो धन प्राप्ति के लिए एक शक्तिशाली मंत्र है।
हर मनुष्य को जीवन में पैसों की आवश्यकता होती है और आज के कठिन भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में तो और भी ज़्यादा पैसों की ज़रूरत पड़ती है क्यूंकि आज कल की लाइफस्टाइल में जीवन का आनंद उठाने के लिए ज़्यादा पैसों की ज़रूरत पड़ती है।
अगर आप किसी निर्धन व्यक्ति की सहायता भी करना चाहें तो इसके लिए आपके पास पर्याप्त पैसा होना चाहिए, बिना पैसे के दान पुण्य और भलाई के काम भी संभव नहीं हैं इसलिए चाणक्य ने कहा था कि मनुष्य को धन संचय करना चाहिए ताकि विपरीत परिस्थितियों में उसे किसी के आगे हाथ ना फैलाना पड़े।
हिन्दू धर्म के शास्त्रों में ये कहा गया है की धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी माता का मंत्र ( Laxmi Mantra ) और कुबेर जी के मंत्र ( Kuber Mantra ) अत्यंत ही प्रभावी माने जाते हैं। इन मन्त्रों के जाप से साधक को निश्चित रूप से धन की प्राप्ति होती है किन्तु इसका मतलब ये नहीं की आप अपने कर्म करना छोड़ दें। कर्म करते रहें और मन्त्रों का जाप भी करते रहें क्यूंकि जब कर्म और भाग्य का मिलान होता है तब जीवन में बहुत सफलता मिलती है।
अष्टलक्ष्मी कुबेर मंत्र ( Kuber Ashta Lakshmi Mantra ) एक ऐसा ही शक्तिशाली मंत्र है जिसका जाप और सुमिरन महा फलदायक माना गया है। ये मंत्र माता लक्ष्मी और कुबेर जी दोनों को प्रसन्न करता है और दोनों की कृपा आणि शुरू हो जाती है। हमने नीचे मंत्र का एक वीडियो दिया हुआ है जिसका जाप आप सुनके कर सकते हैं। इस मंत्र को 20 लाख से ज़्यादा लोग सुन चुके हैं और लाभान्वित हो चुके हैं।
अष्ठ लक्ष्मी साधना से जीवन से दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाती है और जीवन में कभी किसी बात का आभाव नहीं रहता। इस मंत्र के जाप से कर्ज से मुक्ति मिलती है और समाज में मान सम्मान बढ़ता है और सभी प्रकार के भौतिक और पराभौतिक सुखों में वृद्धि होती है। मंत्र इस प्रकार है।
कुबेर अष्ट लक्ष्मी मंत्र : ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ठ लक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय नमः
Kuber Astha Laxmi Mantra In English :
Om Hreem Shreem Kreem Shreem Kuberaya Ashta Laxmi Mam Grihe Dhanam Puray Puray Namah
आप प्रतिदिन इस मंत्र का जाप अवश्य करें और हमें कमेंट में आपको मिलने वाले परिणामों के बारे में बताएं। इसी प्रकार के नए नए लेखों के लिए अजानभा को सब्सक्राइब ज़रूर करें। हमसे जुड़ने के लिए और आपका प्यार देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद्।
नयी जानकारियों के लिए हमें सब्सक्राइब करें ताकि आप हर दिन कुछ नया सीख सकें।