Valentine Day Kyu Manaya Jata Hai वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है

Valentine Day Kyu Manaya Jata Hai

Valentine Day Kyu Manaya Jata Hai :- आज के समय में अधिकतर लोगों को वैलेंटाइन का मतलब तो पता होता ही है। आज के समय में नौजवान युवा इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। फरवरी महीने में आने वाला यह दिन लोगों के लिए उत्साह और उमंग लेकर आता है और Social Networking Sites पर वैलेंटाइन डे को लेकर काफी चहल पहल दिखाई पड़ती है।

ना सिर्फ इस दिन को बल्कि पूरे फरवरी के महीने को इजहार ए इश्क का महीना कहा जाता है, क्योंकि फरवरी महीने के 7 तारीख से वैलेंटाइंस वीक की शुरुआत होती है और 14 फरवरी तक हर दिन को नए-नए त्यौहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है।

यह वैलेंटाइन वीक युवाओं के लिए बहुत ही खास होता है। परंतु क्या आप जानते हैं valentine day क्यों मनाया जाता है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से valentine day क्यों मनाया जाता है इस विषय के बारे में जानकारी देंगे। तो चलिए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में जानते हैं।

Valentine का मतलब क्या होता है:-

आज के समय में अधिकतर लोग वेलेंटाइन डे को एक खास दिन की तरह सेलिब्रेट करते हैं। परंतु उनमें से बहुत कम लोगों को ही वैलेंटाइन का मतलब पता होता है। आपको बता दें कि वैलेंटाइन एक बहुत ही खास दिन होता है, जिसे ना सिर्फ विदेशों में बल्कि भारत में भी एक पारंपरिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे को ईसाई, सांस्कृतिक, बहुराष्ट्रीय त्योहार के नाम से भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:- Happy Holi to all of you meaning in Hindi

वैलेंटाइन का मतलब ही प्रेम होता है, और वैलेंटाइन डे को मुख्य रूप से प्रेमियों का त्यौहार कहा जाता है। फरवरी महीने के 14 तारीख को दुनिया भर के अनेकों लोगों द्वारा इस दिन को प्रेम दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हैं, और चॉकलेट, गिफ्ट, फूल, ग्रीटिंग कार्ड, इत्यादि गिफ्ट देते हैं और खुशी-खुशी साथ में समय व्यतीत करते हैं।

Valentine day क्यों मनाया जाता है:-

Valentine day जिसे हिंदी में प्रेम दिवस कहा जाता है। यह दिन बहुत ही आत्मीय स्नेह का दिन होता है। valentine day को प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। valentine day यानी कि इस त्यौहार की शुरुआत काफी पहले समय से ही हो चुकी थी। Valentine day क्रिश्चन लोगों के मुख्य त्योहार में से एक होता हैं। और इस दिन का नाम क्रिश्चियन शहीद के नाम पर रखा गया है।

Valentine day मनाने के पीछे एक छोटी सी कहानी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। आपको बता दें कि यह कहानी करीबन 270 ईसवी पुरानी है। यह कहानी संत वैलेंटाइन नामक युवा के जीवन पर आधारित है। कहा जाता था कि 270 ईसवी पहले संत वैलेंटाइन नामक एक युवा हुआ करते थे, जोकि प्रेम के समर्थन में रहते थे और वे प्रेम को काफी बढ़ावा भी देते थे।

लेकिन वहां एक राजा हुआ करते थे, जिनका नाम क्लाउडियस था। क्लाउडियस रोम के राजा थे और वह प्रेम के विरुद्ध रहते थे, क्योंकि इनका नजरिया प्रेम के प्रति बिल्कुल ही अलग था। क्लाउडियस राजा का मानना था कि प्रेम लोगों का ध्यान भड़काता है, और प्रेम में पढ़कर लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

इसके साथ ही साथ उनका यह भी कहना था कि प्रेम के कारण लोग सेना में भर्ती नहीं होना चाहते थे। इसके साथ ही साथ क्लाउडियस राजा ने रोम के सैनिकों की शादी और सगाई पर भी रोक लगा दी थी।

लेकिन जब संत वैलेंटाइन को राजा के इस फैसले के बारे में पता चला तो वह राजा के विरुद्ध खड़े हो गए। और राजा के फैसले को ना मानते हुए उन्होंने कई सारे लोगों की शादियां भी करवाई। संत वैलेंटाइन डे द्वारा ऐसा करने पर राजा ने उन्हें जेल में डलवा दिया और उन्हें फांसी देने की सजा भी सुनाई। उसके बाद यह कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन जब जेल में बंद थे तब उन्होंने जेलर की अंधी बेटी को एक लेटर लिखा था, जो संत वैलेंटाइन को बहुत मानती थी।

यह भी कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन के प्रार्थना द्वारा एक चमत्कार हुआ, जिसमें जेलर की आंधी बेटी की आंखों की रोशनी वापस आ जाती है। और इस तरह वे उस लेटर को पढ़ पाती है। संत वैलेंटाइन ने लेटर के अंत में ‘from your valentine’ लिखा था। इस चमत्कार के बाद संत वैलेंटाइन को लोग और भी ज्यादा मानने लगे। लेकिन राजा के आदेश के अनुसार संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी के दिन फांसी दे दी जाती है।

जैसा कि हमने जाना कि संत वैलेंटाइन को प्रेम का समर्थन करने के लिए फांसी दी जाती है। इसीलिए 14 फरवरी के दिन को संत वैलेंटाइन को समर्पित किया गया और यही कारण है कि 14 फरवरी के दिन को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। और आज भी इस दिन को प्रेम का प्रतीक मानते हुए संत वेलेंटाइन की याद में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

आज आपने क्या सीखा

आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ‘valentine day क्यो मनाया जाता है’ इस विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा करते हैं कि आपको हमारे यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आप सभी को हमारे इस आर्टिकल के जरिए ‘valentine day क्यों मनाया जाता है’ विषय के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।

By ajanabha

अजनभा एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है जहाँ आप सभी प्रकार की न्यूज़ और जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version