Top 10 Haunted Places In India In Hindi भारत की सबसे डरावनी जगह

आपने अक्सर फिल्मों में भूत प्रेत देखे होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं की सचमुच ऐसे कई सारे स्थान हैं जहाँ सचमुच भूत प्रेतों का बसेरा है। आइये हम आपको top 10 haunted places in India in Hindi के बारे में बताते हैं।

1. भानगढ़ का किला, राजस्थान

भानगढ़ का किला राजस्थान के जयपुर तथा अलवर के बीच में में स्थित है। इसका नाम most haunted places in India में शुमार होने के साथ साथ most haunted places in Asia में भी आता है। यहाँ रात में १२ बजे के बाद भूतों का डेरा लगता है और अगर कोई यहाँ रात में रुक जाये तो सुबह तक वो जीवित नहीं बचता।

स्थानीय लोगों का कहना है की १६०० इसवी में इस राज्य की राजकुमारी रत्नावती को सिंधिया नाम के एक जादूगर से प्यार हो गया। किसी कारणवश जादूगर सिंधिया की मृत्यु हो गयी लेकिन उसने मृत्यु से पहले ये श्राप दे दिया की इस किले में कोई जीवित नहीं बचेगा। उसके बाद इस राज्य में कई आपदाएं आयीं और इस किले में रहने वाले सभी लोगों की मृत्यु हो गई।

फिलहाल इस जगह पर रात्रि में आने जाने पर पुरातत्व विभाग ने पाबंदी लगा दी है अर्थात अब आप रात में यहां नहीं जा सकते। इस जगह को भारत का सबसे ज्यादा भुतहा जगह माना जाता है।

2. कुलधारा, जैसलमेर

राजस्थान के जैसलमेर से 18 किलोमीटर दूर स्थित कुलधारा गांव top 10 haunted places in India की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आता है यह जगह पिछले 197 सालों से पूरी तरह विरान हो गया है कभी यहां पर 600 ब्राह्मण परिवार रहा करते थे।

वो सभी ब्राह्मण एक वहशी और अय्याश दीवान सलीम सिंह के डर से रातो रात यह गांव छोड़कर चले गए थे क्योंकि वो अय्याश दीवान सलीम सिंह गांव की एक लड़की पर बुरी नजर रखता था। जाते-जाते सभी ब्राह्मण यह श्राप दे गए कि अब इस गांव में कभी भी कोई नहीं रह पाएगा।

तभी से यहां पर भुतहा शक्तियों का कब्जा है और इसे top 10 haunted places in India की सुची में रखा गया हैं। अगर आप यहां रात में जाए तो यहां पर रात में औरतों के खाना बनाने और बच्चों के खेलने की आवाज आती रहती है। यहां पर भी शाम के बाद जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

3. शनिवारवाड़ा किला, पुणें

शनिवाड़ा किला सन 1870 में बनाया गया था। यह महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। इस किले का इतिहास बाजीराव पेशवा से जुड़ा हुआ है। जिस समय यहां पर पेशवा साम्राज्य का शासन था उसी समय पेशवा साम्राज्य के उत्तराधिकारी नारायण नाम के एक बच्चे की हत्या उसकी चाची ने करवाई थी।

कहा जाता है कि छोटा बच्चा नारायण अपनी जान बचाने के लिए इस पूरे किले में भटकता रहा और अपने चाचा को पुकारता रहा लेकिन हत्यारों ने उस बच्चे को ढूंढ कर मार डाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज भी वहां पर बच्चे के कराने की आवाज में आती हैं और इसे top 10 haunted places in India की सूची में रखा गया है।

4. डाउ हिल्स, कुर्सियांग, दार्जलिंग

डाउ हिल पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित है यह जगह इस बात के लिए मशहूर है कि यहां के जंगलों में कई लोग आत्महत्या कर चुके हैं। अगर आज भी आप यहां के जंगलों में जाते हैं तो उन लोगों की हड्डियां इधर-उधर बिखरी हुई दिखाई देती है।

यहां के जो लकड़हारे हैं वह यह बताते हैं कि उन्हें अक्सर एक सिर कटा हुआ लड़का दिखाई पड़ता है साथ ही साथ यहां के विक्टोरिया ब्याज स्कूल में किसी के कदमों की आहट सुनाई देती है।

5. बृजराज भवन पैलेस, कोटा

बृजराज भवन पैलेस राजस्थान के कोटा शहर में स्थित है। 200 साल पुराने इस भवन में ब्रिटिश सेना के एक मेजर बर्टन का भूत अक्सर लोगों को दिखाई पड़ता है जिसे अट्ठारह सौ सत्तावन में लड़ाई के दौरान भारतीय सैनिकों ने मार दिया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वैसे यह भूत किसी को कोई तकलीफ नहीं पहुंचाता है किंतु अगर कोई व्यक्ति रात में ड्यूटी के दौरान सोता हुआ दिखाई पड़ जाए तो मेजर बर्टन का भूत उसे जोर का थप्पड़ मारता है और उसे अपने ड्यूटी पर ध्यान देने के लिए कहता है।

6. मुकेश मिल्स, मुम्बई

मुंबई का मुकेश मिल्स किसी वक्त फिल्मों की शूटिंग के लिए काफी मशहूर हुआ करता था। यह स्टूडियो 11 एकड़ में फैला हुआ है और मुंबई के एक मशहूर इलाके कोलाबा में स्थित है। 1980 में एक शूटिंग के दौरान यहां अचानक आग लग गई थी और इस मिल को तब से बंद कर दिया गया।

उसके बाद से यह जगह विरान हो गई और यहां भूत-प्रेतों का साया हो गया। अक्सर यहां से रात में गुजरने वाले लोग अजीबोगरीब आवाज सुनते हैं। एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक एक फिल्म हीरोइन ने ब्रेक के दौरान वहां पर काम कर रहे हैं स्टाफ को गुर्नाते हुए साफ़ सफाई करने को कहा था

लोग बता रहे थे कि उसकी आवाज एक मर्द की आवाज जैसी आ रही थी। फिल्म हीरोइन बिपाशा बसु ने भी यहां पर कुछ भुतहा शक्तियों के होने का अनुभव साझा किया था।इस जगह को भी top 10 haunted places in India में गिना जाता है।

7. जी पी ब्लाक, मेरठ

मेरठ शहर में स्थित जीपी ब्लॉक जो कि उत्तर प्रदेश राज्य में पड़ता है।ये एक भुतहा जगह मानी जाती है। यहां अक्सर रात में चार लड़के बिल्डिंग के छत पर मोमबत्ती जलाकर बीयर पीते हुए दिखते हैं। इसके अलावा अक्सर यहां पर लोगों ने एक लड़की को लाल कपड़े पहन कर घूमते हुए देखा है। यह जगह भी काफी समय से वीरान पड़ी हुई है और लोग यहां आने से बेहद घबराते हैं।

8. द चर्च आफ थ्री किंग्स, गोवा

गोवा का चर्च ऑफ थ्री किंग्स भारत के मशहूर भुतहा स्थानों में से एक है। यहां पर 3 पुर्तगाली राजाओं की आत्माएं बरसों से भटक रही है। आज भी आप उनकी मौजूदगी का अनुभव कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि एक राजा ने अन्य 2 राजाओं को भोजन के लिए बुलाया और उन्हें जहर देकर मार डाला।

जब यह बात जनता को पता चली तो वह आगबबूला होकर राजा के महल पहुंच गई। जब राजा ने बड़ी संख्या में खुद को लोगों द्वारा घिरा हुआ पाया तो उसने आत्महत्या कर ली। इसके बाद तीनों राजाओं को वहीं दफना दिया गया। आज भी इस जगह पर तीनों राजाओं की आत्माएं भटकते रहती हैं और इस जगह को top 10 haunted places in India शामिल किया गया है।

9. सवाॅय होटल, मसूरी

मसूरी का सवाई होटल top 10 haunted places in India में गिना जाता है। यहां पर एक ब्रिटिश लड़की की हत्या हुई थी और स्थानीय लोगों का मानना है कि आज भी उस लड़की की आत्मा यहां भटकती है और अपने हत्यारे को ढूंढते रहती है। उसके बाद इस होटल में एक के बाद एक कई हत्याएं होती चली गई और इन सभी हत्याओं के पीछे उस ब्रिटिश लड़की की आत्मा को जिम्मेदार माना गया। यह रहस्य आज भी अनसुलझा है और यह जगह भारत के मशहूर भूतिया जगहों में से एक मानी जाती है।

10. अग्रसेन की बावड़ी, कनाट प्लेस दिल्ली

दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास ही स्थित है अग्रसेन की बावड़ी जिसका निर्माण महाराजा अग्रसेन ने करवाया था। इस जगह पर रात में प्रेत आत्माएं दिखाई पड़ती है। यह जगह भारतीय पुरातत्व विभाग के दायरे में आती है। इस बावड़ी में 105 सीढ़ियां है। पहले बावड़ी में पानी भरा रहता था लेकिन अब यह सूख गया है। इस बावड़ी के बारे में लोगों का ऐसा मानना है कि इसका काला पानी लोगों को आत्महत्या के लिए प्रेरित करता था। यहां पर आकर एक अजीब सा एहसास होता है और प्रेतात्माओं की मौजूदगी का भी एहसास होता है।

Conclusion – Top 10 Haunted Places In India In Hindi

हमें उम्मीद है कि आपको Top 10 Haunted Places In India के बारे में पढ़कर अच्छा लगा होगा ऐसी ही रोचक जानकारियों के लिए हमें ईमेल के माध्यम से सब्सक्राइब करें और हमें Social Media Sites पर फॉलो करें

भारत की सबसे डरावनी जगह कौन सी है ?

भानगढ़ के किले को भारत का सबसे भूतिया जगह माना जाता है।

दुनिया की सबसे डरावनी जगह कौन सी है

दुनिया के सबसे भुतहा जगहों में ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में स्थित मोंटेक्रिस्टो रियासत सबसे मशहूर है।

भारत का सबसे डरावना जंगल कौन सा है?

डाउ हिल्स जो कि दार्जिलिंग के कुर्सियां अंग में स्थित है भारत के सबसे खतरनाक जंगलों में से एक है।

भारत का सबसे भूतिया गांव कौन सा है?

कुलधरा गांव जो राजस्थान राज्य में स्थित है भारत का सबसे भुतहा गांव माना जाता है।

ज्वाइन कीजिये भारत का अपना Social Media Site Famenest और जुड़िये हजारों लोगों से

Sharing Is Caring:

Leave a Comment