Russia Ki Rajdhani Kya Hai रूस के बारे में पूरी जानकारी

नमस्ते ! स्वागत है आपका अजनभा में ! दोस्तों आपने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश रूस के बारे में तो सुना ही होगा यह देश एक महाशक्ति है और भारत का मित्र भी. इस आर्टिकल में हम आपको रूस के बारे में तमाम बातें बताएंगे जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं तो आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश रूस के बारे में.

चलिए अब थोड़ी सी बातें रूस की अर्थव्यवस्था के बारे में करते हैं. दोस्तों रूस दुनिया में 11 में स्थान पर आने वाला सबसे बड़ा जीडीपी वाला देश है. रूस के पास प्रचुर मात्रा में खनिज और ऊर्जा संसाधन उपलब्ध है. रूस के अंतरराष्ट्रीय आमदनी का मुख्य आधार तेल और प्राकृतिक गैस के भंडार हैं. यह देश परमाणु शक्ति से संपन्न है और हथियारों का बहुत बड़ा निर्यात करने वाला देश है.

रूस सैन्य शक्ति के मामले में दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है. जिस प्रकार अमेरिका अपने आप को सुपर पावर मानता है उसी प्रकार रूस भी एक सुपर पावर ही है. रूस की सैन्य क्षमता और रूस के पास बेतहाशा परमाणु हथियार होने के कारण आज रूस दुनिया में हथियारों के प्रमुख विक्रेताओं में से एक है और उसके दुनिया के लगभग हर देश को बेचे जाते हैं.

रूस भारत के प्रमुख मित्र देशों में से एक है. समय-समय पर रूस ने भारत की हर संभव सहायता की है चाहे वह आर्थिक हो तकनीकी हो या फिर युद्ध के समय सैन्य सहायता हो भारत और रूस के रिश्ते बेहद अच्छे माने जाते हैं. यह दोनों देश एक दूसरे को हमेशा विकास के मार्ग पर देखना चाहते हैं.

रूस दुनिया के सबसे ठन्डे देशों में गिना जाता है. यहाँ का तापमान 1 डिग्री से भी कम चला जाता है.

रूस का राष्ट्रीय पशु, पक्षी, फूल

रूस का राष्ट्रीय पशु भूरा भालू है, यह का राष्ट्रीय राष्ट्रीय पक्षी डबल हेडेड ईगल है. यहाँ का राष्ट्रीय फूल कैमोमाइल फूल (बबूने का फूल) है. रूस का राष्ट्रीय गीत Gimn Rossiiskoi Federatsii है.

रूस का क्षेत्रफल कितना है

अगर क्षेत्रफल के लिहाज से देखें तो रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है. यह देश 17,125,191 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक भूभाग पर बसा हुआ है. क्षेत्रफल के लिहाज से रूस अकेले पृथ्वी का दसवां हिस्सा है. रूस 2 महाद्वीप एशिया और यूरोप के क्षेत्रों में फैला हुआ है, साथ ही साथ तीन महासागर अटलांटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत के तट से मिलते हैं. रूस के पश्चिम में बाल्टिक सागर पूर्व में प्रशांत महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर स्थित है और अगर दक्षिण की बात करें तो इसका क्षेत्र कैस्पियन सागर तक फैला हुआ है.

रूस की राजधानी क्या है Russia Ki Rajdhani Kya Hai

रूस की राजधानी मास्को है जो कि ना सिर्फ रूस बल्कि यूरोप का सबसे बड़ा शहर है. मास्को रूस की राजधानी होने के साथ-साथ यूरोप का सबसे बड़ा शहर है. मास्को रूस की सभी प्रकार की राजनैतिक आर्थिक धार्मिक और वित्तीय अर्थव्यवस्था का केंद्र बिंदु है. यह शहर मुस्कावा नदी के किनारे स्थित है. मास्को पुराने सोवियत संघ अर्थात की प्राचीन रूसी साम्राज्य की भी राजधानी रह चुका है. मास्को शहर को संसार के सबसे अमीर लोगों का नगर भी कहा जाता है, इस शहर में विश्व के सबसे अधिक अरबपति रहते हैं.

रूस में भारत विद्या का जनक किसे कहा जाता है

रूस में भारत विद्या का जनक जी. एस. लिविदेव को कहा जाता है। जी. एस. लिविदेव के पास एक एजुकेशन लिस्ट थी जिसे फादर ऑफ इंडियन एजुकेशन कहा गया है।

Russia Population | रूस की जनसंख्या कितनी है

रूस की जनसंख्या 14.41 करोड़ से भी ज्यादा है जो विश्व में 9वे स्थान पर है रूस में हिन्दू की जनसंख्या लगभग 2,50,000 के आस पास है. रूस में मुस्लिम आबादी १ करोड़ से ज्यादा है. रूस की जनसंख्या तेजी से कम हो रही है इसका कारण यहां जन्म दर का कम होना और मृत्यु दर का बढ़ना है यहां की सरकार इस कोशिश में लगी है कि यहां की जनसंख्या को बढ़ाया जाए विशेषज्ञों की माने तो रूस में हर दिन 2 गांव लुप्त हो रहे हैं.

रूस में करीबन 120 प्रकार की जातियां रहती है और यहां 100 से भी अधिक भाषाएं बोली जाती हैं. यहाँ 80% रूसी अपने पूर्वजों द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हैं जो यहां 15 वर्ष पहले आकर बसे थे. अगर भारत और चीन की बात करें तो यहां जनसंख्या में वृद्धि एक बहुत बड़ी समस्या है जिसके ऊपर यहां की सरकारें चिंतित रहती हैं लेकिन इसके विपरीत रूस में जनसंख्या का कम होना यहां की सरकार के लिए एक चुनौती है. यहां की सरकार जन्म दर को बढ़ाना चाहती है ताकि आने वाले समय में यह जनसंख्या बढ़ाई जा सके.

रूस का धर्म

रूस का मुख्य धर्म ईसाई धर्म है इसके अलावा यहां बौद्ध धर्म, इस्लाम, यहूदी धर्म, हिंदू धर्म, और अन्य धर्मों के भी लोग रहते हैं. यहां पर सभी धर्मों को सम्मान के साथ अपने धार्मिक कार्यों को करने की अनुमति है.

Currency In Russia | Russia Ki Currency | रूस की मुद्रा

रूस की करेंसी यानि की मुद्रा रूबल है. रूबल की कीमत आमतौर पर रुपए की कीमत से कम है.

रूस की क्रांति कब हुई थी | Russian Revolution

रूस की क्रांति 1905 में हुई थी इस कालखंड में कई राजनीतिक और सामाजिक जन आंदोलन हुए इन्हें ही रूसी क्रांति कहकर पुकारा जाता है रूस की क्रांति कुछ महीनों में सरकार के नियमों के खिलाफ थी और यह कुछ हद तक दिशाहीन भी थी रूसी क्रांति के समय मजदूरों ने हड़ताल किए किसानों ने आंदोलन की है और इसके साथ-साथ यहां सेना में भी विद्रोह हुआ.

Conclusion

दोस्तों हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको बहुत पसंद आई होगी. आज आपने जाना है दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश रूस के बारे में. अगर आपके मन में कोई जिज्ञासा है या इस विषय से संबंधित कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं. साथ ही साथ आप हमें ईमेल के माध्यम से सब्सक्राइब भी कर सकते हैं ताकि जब भी हम कोई नया आर्टिकल पोस्ट करें तो आप तक हमारे नोटिफिकेशन के मेल पहुंच सके. आपने इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा समझा इसके लिए आपका दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद.

Sharing Is Caring:

Leave a Comment