Meri Fasal Mera Byora (MFMB) मेरी फसल मेरा ब्यौरा की पूरी जानकारी

आज हम जानेंगे मेरी फसल मेरा ब्यौरा क्या है। हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए एक पारदर्शी सिस्टम लॉन्च किया है जिसका नाम है मेरी फसल मेरा ब्यौरा। मेरी फसल मेरा ब्यौरा को लांच करने के पीछे सरकार के निम्नलिखित उद्देश्य है।

  • किसान और किसान की फसलों का पंजीकरण।
  • किसानों के खेत का विवरण और उनकी फसल का ब्यौरा।
  • किसानों को एक ही जगह पर सभी प्रकार की सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना।
  • कृषि संबंधित सही जानकारियां किसानों के लिए सही समय पर उपलब्ध करवाना।
  • किसानों को खाद, बीज और हर प्रकार के कृषि उपकरणों के ऊपर सब्सिडी दिलाने की व्यवस्था करना।
  • किसानों को फसल की बिजाई कटाई के समय की जानकारी और मंडी संबंधित जानकारियां प्रदान करना।
  • किसी भी प्रकार के प्राकृतिक संकट के समय किसानों की हर प्रकार से सहायता प्रदान करना।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • फॅमिली आईडी
  • खेत संख्या / खसरा संख्या
  • फसल का नाम
  • एड्रेस प्रूफ
  • पहचान पत्र
  • खेतों के कागजात
  • फोटो
  • मोबाइल नंबर

Meri Fasal Mera Byora Registration मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन

मेरी फसल मेरा ब्यौरा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत आसान है। अगर आप हरियाणा के रहने वाले एक किसान हैं और मेरी फसल मेरा ब्योरा रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक करें और अपना विवरण भरे।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक:- Meri Fasal Mera Byora Online Registration

1. सबसे पहले आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जाएं। अब आप किसान अनुभाग पर क्लिक करें।

2. अब किसान पंजीकरण ( हरियाणा ) पर क्लिक करें।

Meri Fasal Mera Byora Registration

3. अब इसके बाद आपको आपका मोबाइल नंबर भरना है। आपको आपके मोबाइल पर एक OTP प्राप्त होगा। उसे इस बॉक्स में भरने के बाद आप पोर्टल में लॉगिन कर जाते हैं।

4. अब आपको आपका फॅमिली आईडी या आधार कार्ड नंबर डालना होगा। उसके बाद आप यहाँ Land Information Form, bank Form, Mandi/ Factoring Form भर पाएंगे।

5. एकबार जब आप इस पोर्टल पर रेजिस्टर्ड हो जाते हैं तो आपको एक यूजर नाम और पासवर्ड प्राप्त होता है जिसके द्वारा आप आसानी से इस पोर्टल में लॉगिन करके सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं और आपके द्वारा दी गयी जानकारियों में कोई भी बदलाव कर सकते हैं।

Meri Fasal Mera Byora Haryana

दोस्तों किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार हैं। हमने हमेशा से जय जवान जय किसान इस नीति का समर्थन किया है। अक्सर ऐसा होता है कि किसी वजह से फसलों को नुकसान हो जाता है और इसमें किसानों का कोई दोष नहीं होता। कई बार किसान धूप और कड़ी बारिश में जी तोड़ मेहनत करता है। वो अपनी फसलों को बड़ी उम्मीद से बुआई करता है लेकिन किसी प्राकृतिक आपदा जैसे की बारिश ना होना, सूखा पड़ जाना या किसी भी प्रकार के कीड़े मकोड़े फसलों में आ जाने की वजह से उसे भारी नुकसान और तबाही का सामना करना पड़ता है।

यह नैतिक दृष्टि से पूरी तरह से गलत है और परिस्थिति से बचने के लिए हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा नाम का उपक्रम चलाया है। इससे समय रहते किसानों को सही जानकारी प्राप्त होती है और वह किसी भी प्रकार के नुकसान से बच सकते हैं साथ ही साथ वह जो फसल बोते हैं उसकी एक सही कीमत मंडी में उन्हें प्राप्त होती है।

Meri Fasal Mera Byora Portal

हरियाणा सरकार के मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Visit Meri Fasal Mera Byora Portal

Meri Fasal Mera Byora E Kharid

हरियाणा सरकार ने किसानों की सहायता के लिए खाद्यान्न खरीद प्रक्रिया में सभी स्तरों पर पारदर्शिता लाने के लिए “E – Kharid” पोर्टल के माध्यम से एक उपक्रम की शुरुवात की है। यह व्यापारियों को व्यापार करने की प्रक्रिया को आसान बनाएगा और किसानों को उनकी फसल की कीमत सही समय पर भुगतान हो सकेगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से संचालित ये कार्यक्रम किसानों के लिए एक बेहतर शुरुवात है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इ – खरीद पोर्टल पर जा सकते हैं।

Visit E- Kharid Portal

Meri Fasal Mera Byora Toll free Numbers

दोस्तों अगर आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा के बारे में और अधिक जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए टोल फ्री नंबर पर सोमवार से शुक्रवार के बीच किसी भी दिन सुबह 9:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक कॉल कर सकते हैं।

Toll Free Number :- 1800 180 2117 / 18001802060 ( Monday to Friday / 9:00AM – 6:00PM )

Conclusion

आज आप में जाना मेरी फसल मेरा ब्यौरा के बारे में। आपने यह भी जाना कि मेरी फसल मेरा मेरा ब्यौरा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया क्या है और इसके लिए आपको किस पोर्टल पर जाना है। दोस्तों अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो कृपया इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि यह जानकारी हरियाणा के हमारे और भी भाइयों तक पहुंच सके और वह इसका लाभ उठा सकें।

सम्बंधित लेख : गांव में पैसे कमाने के तरीके – Village Business Ideas In Hindi

आपने इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ा इसके लिए आपका हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद। नई जानकारियों के लिए हमें सब्सक्राइब करें और अगर आपके मन में कोई सवाल है तो हमें कमेंट में पूछें। हम हर संभव आपकी सहायता करने का प्रयत्न करेंगे।

आप हमारा यूट्यूब चैनल और टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं जिसका लिंक हमने नीचे दिया हुआ है।
SUBSCRIBE AJANABHA YOUTUBE CHANNEL

JOIN AJANABHA TELEGRAM GROUP

Sharing Is Caring:

Leave a Comment