Best Places In Delhi To Visit दिल्ली के प्रसिद्ध स्थान

आज के इस लेख में आप जानेंगे दिल्ली में घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थान (Best Places In Delhi To Visit) कौन कौन से है।

पुरानी दिल्ली के प्रसिद्ध स्थान

Chandni Chowk चांदनी चौक

चांदनी चौक को जहांआरा ने डिजाइन किया था जो कि शाहजहां की पुत्री थी यहां लोग खरीदारी करने आते हैं। क्योंकि यहां भिन्न भिन्न प्रकार की दुकानें है । दुकानों के साथ-साथ यहां पर खाने पीने के लिए बहुत सारी जगह है। यहां पर लगभग 1500 दुकानें मौजूद हैं। यह 40 गज चौड़ा और 1520 गज लंबा चकोर आकृति वाला बाजार है। यहां पर ताल उपस्थित था जो चांदनी रात में चमकता था जिसमें चांद की परछाई साफ दिखाई देती थी इसी कारण इस बाजार का नाम चांदनी चौक पड़ा। वक्त के साथ साथ यहां काफी परिवर्तन होते रहे हैं। इस जगह प्रसिद्ध लाल किला उपस्थित है जिसे लोग बहुत दूर दूर से देखने आते हैं।

लाल किले का निर्माण शाहजहां ने किया था। इसे महल के रूप में प्रयोग किया जाता था। चांदनी चौक में कपड़ों की कई सारी दुकान है और यहां का कपड़ा दिल्ली में सबसे प्रसिद्ध है। यहां की संकरी गलियां और खुली सड़कें इस जगह को और भी प्रसिद्ध बनाती है। यहां की बात ही अलग है यह इतना खूबसूरत है कि यहां हर धर्म का पवित्र स्थान मौजूद है यहां गुरुद्वारा बांग्ला साहिब, मस्जिद, लाल मंदिर और चर्च है जो इस जगह को एक अलग ही खूबसूरती देते हैं। यहाँ सभी धर्मों के लोग एक साथ घूमने आते हैं बिना किसी भेदभाव के।

यहां का मशहूर जलेबी वाला इतना मशहूर है कि उसके जलेबियां खाने लोग अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं और परांठे वाली गली का यहां का पराठा भी बहुत मशहूर है। यहां के खाने की बात ही अलग है यहां पर हर तरह का खाना है। यहां आपको मैकडॉनल्ड से लेकर हल्दीराम, बीकानेर और नटराज हर प्रकार के खाने की चीजें उपलब्ध हैं। अगर आपको दिल्ली आने का मौका मिले तो चांदनी चौक घूमना ना भूलें।

Lal Qila Delhi लाल किला

दिल्ली का मशहूर लाल किला एक ऐतिहासिक इमारत है जिसे मुग़लकाल में 17वीं शताब्दी में शाहजहां द्वारा बनवाया गया था। इस इमारत का निर्माण सन 1639 से सन 1648 के बीच हुआ था और इसे बनाने वाले आर्किटेक्ट का नाम था उस्ताद अहमद लाहोरी। ये इमारत पुरानी दिल्ली में स्थित है और पर्यटकों के आकर्षण के मुख्य केंद्रों में से एक है जिसकी सुंदरता देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। लाल किले के अंदर दीवान-ए-खास ( जिसे शाह महल भी कहा जाता है) और रंग महल (जिसे इम्तियाज महल या भेदों का महल के नाम से पुकारा जाता है) ये दो सबसे विशिष्ट इमारतें हैं। सार्वजनिक दर्शकों का हॉल (दीवान-ए-आम) लाल किले के भीतर एक और प्रसिद्ध इमारत है। यहाँ हर साल स्वतंत्रता दिवस पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज प्रधानमंत्री द्वारा फहराया जाता है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment