Radhika Merchant Lifestyle: मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट हैं बेशुमार अमीर, जानिए कितनी संपत्ति है उनकी

कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं राधिका मरचेंट। हर टीवी चैनल और हर न्यूज वेबसाइट में आपको बस राधिका मरचेंट दिखाई पड़ रही होगी। ऐसे में आप यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि आखिर यह राधिका मरचेंट कौन है, इनका क्या बैकग्राउंड है और इनके पास कुल कितनी संपत्ति है। इस आर्टिकल में हम आपको इन सारे विषयों के बारे में विस्तृत जानकारियां देंगे।

राधिका मरचेंट भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की पत्नी है। अनंत अंबानी और और राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई में बड़े ही धूमधाम से हुई थी। इस रॉयल शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, उद्योगजगत और राजनीति जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां उपस्थित थी। साथ ही साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शादीशुदा जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए शामिल हुए थे।

राधिका मर्चेंट का जन्म और शिक्षा

राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर 1994 को गुजरात के कच्छ में हुआ था। राधिका ने अपनी शुरुवाती शिक्षा ‘कैथेड्रल और जॉन कॉनन’ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के इकोले मोडियल वर्ल्ड से आगे की शिक्षा हासिल की और इसके बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। राधिका मर्चेंट ने अर्थशास्त्र और राजनीति में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

राधिका मर्चेंट की कूल सम्पति कितनी है?

न्यूयॉर्क से अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद राधिका ने इंडिया फर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन में इंटर्नशिप किया। इसके बाद राधिका ने एक रियल एस्टेट कंपनी Isprava में कुछ समय तक जूनियर सेल्स मैनेजर का काम किया। इसके बाद वह अपने फैमिली बिजनस से जुड़ गई थीं और अपने पिता की कंपनी एनकॉर हेल्थकेयर के बोर्ड में निर्देशक के तौर पर काम करने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राधिका मर्चेंट एक आलीशान जीवन जीती हैं।

राधिका मर्चेंट की जीवनशैली Radhika Merchant Lifestyle

उन्हें डिजाइनर कपड़े पहनने का शौक है और साथ ही उन्हें महंगे बैग भी बेहद पसंद हैं। राधिका मर्चेंट बहुत फैशनेबुल हैं। उन्हें डांस, स्विमिंग और किताबें पढ़ने का बेहद शौक है। अगर राधिका की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उनकी निजी दौलत लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये है।

राधिका मर्चेंट के माता पिता कौन हैं?

राधिका के माता पिता वीरेन मर्चेंट और शाइला मर्चेंट हैं जो एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। बिजमैन परिवार से सम्बन्ध रखने वाली राधिका खुद भी एक बिजनेस विमेन हैं इसके साथ ही वो एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने 8 सालों तक भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली है।

राधिका मर्चेंट और अनंत अम्बानी का सम्बन्ध

राधिका मर्चेंट और अनंत अम्बानी दोनों बचपन के दोस्त हैं। समय के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गयी और दोनों ने एक दुसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया। ये फैसला दोनों के माता पिता को भी पसंद आया और आखिरकार दोनों की शादी मुंबई में 12 जुलाई 2024 को धूमधाम से संपन्न हो गयी।

राधिका मर्चेंट की बायोग्राफी Radhika Merchant Biography in Hindi

श्रेणीविवरण
पूरा नामराधिका मर्चेंट
उपनामराधिका
जन्म तिथि18 दिसंबर 1994
आयु (2024 में)29 वर्ष
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दूधर्म
पेशाउद्यमिता
परिवार– पिता: वीरेन मर्चेंट – मां: शैला मर्चेंट – भाई: कोई नहीं – बहन: अंजलि मर्चेंट
पतिअनंत अंबानी (12 जुलाई 2024 को विवाहित)
ससुरमुकेश अंबानी
सासनीता अंबानी
देवरआकाश अंबानी
भाभीईशा अंबानी
शिक्षा– स्कूल: कैथेड्रल और जॉन कोनन स्कूल, मुंबई; एकोल मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल, मुंबई – कॉलेज: बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई, महाराष्ट्र – विश्वविद्यालय: न्यू यॉर्क विश्वविद्यालय, न्यू यॉर्क, यूएस
डिग्रीराजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र
नेट वर्थ (2024)लगभग ₹10 करोड़ ($1.2 मिलियन)
शारीरिक आंकड़े– ऊंचाई: निर्दिष्ट नहीं – वजन: निर्दिष्ट नहीं – बाल का रंग: काला – आंखों का रंग: काला
सगाई और शादी का स्थलअंतिलिया, मुंबई ( मुकेश अम्बानी का निवास स्थान )

 

Sharing Is Caring:

Leave a Comment